विज्ञापन

जापानी बंदे का बिरयानी प्रेम, जानिए कैसे एक जापानी शेफ ने बनाई दुनिया की बेस्ट बिरयानी

बिना भारत में पैदा हुए जीता दिल, मिलिए तकामासा ओसावा से, जिन्होंने टोक्यो में फैलाया भारतीय स्वाद का जादू.

जापानी बंदे का बिरयानी प्रेम, जानिए कैसे एक जापानी शेफ ने बनाई दुनिया की बेस्ट बिरयानी
जापानी शेफ ने बनाई बिरयानी.
NDTV

जब बात लजीज और खुशबूदार बिरयानी की आती है, तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. बिरयानी का नाम लेते ही हमारे दिमाग में हैदराबाद, लखनऊ या कोलकाता की गलियां घूमने लगती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक जापानी शेफ, जिसने भारत में जन्म भी नहीं लिया, वो ऐसी बिरयानी बना सकता है कि दुनिया देखती रह जाए? ​जी हां, ऐसा ही एक कमाल कर दिखाया है जापान के रहने वाले शेफ तकामासा ओसावा (Takamasa Osawa) ने. 

​10 सीटों का छोटा सा रेस्टोरेंट और बड़ा कारनामा-

​तकामासा ओसावा टोक्यो के कांदा (Kanda) इलाके में बिरयानी ओसावा (Biryani Osawa) नाम से एक बहुत ही छोटा रेस्टोरेंट चलाते हैं. यह रेस्टोरेंट एक बेसमेंट में है और इसमें एक बार में सिर्फ 10 लोगों के बैठने की जगह है. ​लेकिन कहते हैं न कि हुनर जगह का मोहताज नहीं होता! ओसावा को उनके इसी छोटे से रेस्टोरेंट के लिए साल 2026 के टोक्यो मिक्लिन गाइड में 'मिक्लिन बिब गॉरमंड' (Michelin Bib Gourmand) का सम्मान मिला है. मिक्लिन का यह टैग उन जगहों को दिया जाता है जहां बेहद शानदार और स्वादिष्ट खाना काफी सही और किफायती दामों में मिलता है. 

 

 

​जब जुनून बन गया पहचान-

​अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब कोई विदेशी शेफ पिज्जा, सुशी या रामेन जैसी डिश बनाता है तो उसे पहचान मिल जाती है. लेकिन बिरयानी के साथ ऐसा पहली बार देखने को मिला है. ओसावा की बिरयानी को लेकर दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनका मोटो (Motto) है 'Biryani or Die' .

​ओसावा अपनी इस लगन को बिरयानी कट्टरवाद भी कहते हैं. उनका मानना है कि अगर कोई काम करो, तो उसमें पूरी तरह डूब जाओ.

​एक बार में बनती है सिर्फ एक हांडी बिरयानी-

​ओसावा के रेस्टोरेंट की सबसे खास बात यह है कि वह बहुत ज्यादा तामझाम नहीं रखते. उनके यहां कोई लंबा-चौड़ा मेन्यू नहीं मिलता. वह हर मील में सिर्फ एक ही हांडी बिरयानी तैयार करते हैं.

​जब तक वह एक हांडी खत्म नहीं होती, दूसरी नहीं बनती. उनकी बिरयानी में मसालों का ऐसा सही बैलेंस और चावल का ऐसा जायका होता है कि खाने वाला बस उंगलियां चाटता रह जाए. इसी परफेक्ट स्वाद को बनाए रखने के लिए वे खुद हर एक प्रोसेस पर पूरी नजर रखते हैं.

अगर आप भी बिरयानी खाने के शौकीन हैं और झटपट स्वादिष्ट बिरयानी बनाना चाहते हैं, तो रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- खाना रखते ही लग जाती हैं चींटियां? खाने को बचाने के लिए अपनाएं ये किचन हैक्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Biryani Recipe, Best Biryani Recipe, Japanese Chef
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com