- महाराष्ट्र में अंडों की खपत 2. 25 करोड़ है.
- पनीर को सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं.
- एक कप दलिया में 13 ग्राम प्रोटीन होता है.
Protein Rich Sources: अफोर्डेबल और वर्सटाइल, अंडे हमारी किचन में प्रोटीन के कुछ सबसे पॉपुलर सोर्स हैं. एक अंडे को उबालें, इसे पोच्ड या इसे स्क्रैम्बल करें. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में अंडे खाने के बहुत सारे तरीके हैं. हालांकि, विश्वास करें या न करें, इस वर्सटाइल फूड की हाल ही में भारत और अमेरिका में शॉर्ट सप्लाई है. हाल ही में, महाराष्ट्र के पशुपालन विभाग ने घोषणा की कि वे हर दिन एक करोड़ अंडों की कमी का सामना कर रहे हैं. पीटीआई के अनुसार, महाराष्ट्र में अंडों की खपत 2. 25 करोड़ है और सप्लाई में कमी शीत लहर की स्थिति के कारण हो रही है. इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में भी एवियन फ्लू के कारण कमी आई है. जिसके चलते अंडे की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं.
तो, क्या हमें अंडे का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए? यदि हां, तो हम अपने डाइट में डेली प्रोटीन को कैसे बढ़ा सकते हैं? यदि आप अंडे के अलावा प्रोटीन के अल्टरनेटिव सोर्स की तलाश कर रहे हैं जिनका आप उपभोग कर सकते हैं, तो हमारे पास वही है जो आपको चाहिए. अंडे की जगह पर प्रोटीन के इन 6 अद्भुत सोर्स को डाइट में आसानी से सब्सीट्यूट कर सप्लाई में कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज

इस वर्सटाइल फूड की हाल ही में भारत और अमेरिका में शॉर्ट सप्लाई है. Photo: iStock
यहां अंडे के अलावा प्रोटीन के 6 सोर्स हैं- Here Are 6 Sources Of Protein Include In Your Diet:
1. पनीर-
वेजिटेरियन के फेवरेट में से एक, पनीर या कॉटेड चीज़ सेहतमंद होता है. यूएसडीए (USDA) के आंकड़ों के अनुसार 100 ग्राम पनीर में 11 ग्राम तक प्रोटीन हो सकता है, जो डेली आवश्यकता को 22% पूरा करता है. आप पनीर को सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं, सैंडविच, करी बना सकते हैं और इसे ब्रेड में भी स्टफ कर सकते हैं! पनीर रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें
2. दाल-
साधारण दाल या मसूर जो हम हर दिन खाते हैं, वास्तव में प्रोटीन का एक आवश्यक सोर्स है, खासकर वेजिटेरियन के लिए. अरहर से लेकर मसूर से लेकर उड़द तक, भारत और विदेशों में दाल की बहुत सारी वैराइटी उपलब्ध हैं और अंडे की जगह एक एक्सीलेंट ऑप्शन हो सकती हैं. आप इन स्वादिष्ट दालों का स्टॉक कर सकते हैं, उन्हें आप खा सकते हैं या उन्हें चावल, रोटी के साथ पेयर कर सकते हैं और यहां तक कि इनके साथ चीला भी बना सकते हैं! झटपट और आसान दाल रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Watch: एक शख्स ने दिखाया कैसे लोग Zomato से रिफंड की मांग करते हैं-Internet Reacts

दाल की बहुत सारी वैराइटी उपलब्ध हैं Photo: iStock
3. सोया और टोफू-
सोयाबीन और इसके प्रोडक्ट, जैसे सोया दूध और टोफू , डेली डाइट में प्रोटीन के एक्सीलेंट सोर्स हैं. सोया नेचुरली प्रोटीन में हाई है, और कैलोरी और फैट में भी कम है, जो इसे वजन घटाने वालों के लिए एक बढ़िया एक्स्ट्रा बनाता है. ग्रेवी में पौष्टिक प्लांट का प्रयोग करें इसके साथ पेनकेक्स बनाएं या यहां तक कि इसे एशियन स्टाइल में रोस्ट करें! हम पर विश्वास करें, यह अंडे की तरह वर्सटाइल है और अंडे की कमी के दौरान आप इसे निश्चित रूप से एक ऑप्शन के रूप में उपयोग कर सकते हैं. यहां बेहतरीन सोया रेसिपी देखें.
4. ओटमील-
ओटमील एक ऐसा अनाज है जो हेल्थ और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के बीच और अच्छे कारणों से पॉपुलर हो गया है. कहा जाता है कि एक कप दलिया में 13 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा, दलिया फाइबर में हाई होता है और अच्छे हार्ट हेल्थ के लिए भी इसकी सिफारिश की जाती है. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए अद्भुत दलिया रेसिपीज के लिए यहां क्लिक करें.

दलिया फाइबर में हाई होता है और अच्छे हार्ट हेल्थ के लिए भी इसकी सिफारिश की जाती है. Photo: iStock
5. क्विनोआ-
कम्पलीट फूड माने जाने वाले क्विनोआ डाइटिंग करने वालों के बीच भी काफी पॉपुलर हो गया है. भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर से रिच, क्विनोआ अंडे की जगह एक हेल्दी ऑप्शन हो सकता है. यह मूल रूप से एक गोल, छोटा दाना है जिसका उपयोग रिसोट्टो, पुलाव और यहां तक कि पोहा सहित सभी प्रकार के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जा सकता है! कुछ स्वादिष्ट क्विनोआ रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
6. राजगिरा -
राजगिरा एक अनाज है जिसे एक पौष्टिक फूड कहा जाता है, जो प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है. हम्बल फूड को चीला, टिक्की, सलाद और बहुत कुछ में कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है. यूएसडीए (USDA) के आंकड़ों के अनुसार राजगिरा की एक कप सर्विंग में 9.3 ग्राम तक प्रोटीन होता है. तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अंडे की जगह राजगिरा के इन अद्भुत व्यंजनों को आजमाने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं