Propose Day 2023: आज वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का दूसरा दिन है. वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को प्रपोज डे कहा जाता है. हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन लोग अपने चाहने वालों से प्यार का इजहार करते हैं. जीवनसाथी या फिर अपनी पसंद के लड़के या लड़की से शादी करने की इच्छा भी जाहिर करते हैं. किसी को अपने दिल का हाल बताने और इश्क बयां करने के लिए ही प्रपोज डे से अच्छा दिन क्या हो सकता है. अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए इस दिन तरह-तरह के गिफ्ट, कार्ड दिए जाते हैं. अगर आप भी अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो खाने से अच्छा क्या हो सकता है. वैसे भी कहते हैं कि हर मर्द के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है. तो अगर आप भी इस दिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.
प्रपोज डे का इतिहास-History Of Propose Day:
प्रपोज डे को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित है. कहा जाता है कि साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ बरगंडी को प्रपोज किया और तभी से इस खास दिन की शुरुआत हुई. एक अन्य हिस्ट्री 1816 से भी जुड़ी है जिसमें प्रिंसेस चार्लोट ने अपने होने वाले पति को प्रपोज किया. ऐसा माना जाता है कि तभी से वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे को मनाने की शुरुआत हुई.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Valentines Day Special: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को करें प्रपोज और खाएं पूरे साल फ्री का खाना

प्रपोज डे को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित है. Photo Credit: pixabay
प्रपोज डे पर बनाएं जैम हार्ट कुकीज रेसिपी- (Jam Heart Cookies Recipe For Propose Day)
इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को प्रपोज डे पर ये जैम-बेस्ड कुकीज बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं. कई बार क्या होता है कि हम अपने दिल की बात जुबां पर नहीं ला पाते हैं. ऐसे में ये हार्ट शेप कुकीज आपकी मदद कर सकती हैं.
क्रिकेटर विराट कोहली ने खो दिया नया फोन तो Zomato ने दी ये सलाह, जानें क्या है पूरा मामला...
सामग्री-
- मक्खन
- शुगर ब्रेकफास्ट
- आटा
- बादाम पाउडर
- अंडे का सफेद भाग
- स्ट्रॉबेरी जैम
Holi 2023 Date: 7 या 8 कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और रेसिपी
विधि-
- जैम हार्ट कुकीज को बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन और चीनी को फूलने तक मलें.
- अंडे का सफेद भाग को धीरे-धीरे डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
- लास्ट में मैदा और बादाम पाउडर डालकर स्मूद आटा गूंथ लें.
- दो घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें.
- आटे को फ्रीजर से निकालें और 4 मिमी मोटी शीट में बेल लें.
- कुकीज कटर से हार्ट शेप में काटें.
- उनमें से आधे से छोटी कुकीज़ को बीच में से काट लें.
- ओवन में 10-15 मिनट तक बेक करें.
- कुकीज को ऊपर से बीच में खोखला करके व्यवस्थित करें.
- जैम को तब तक उबालें जब तक कि जैम गाड़ा होकर मुलायम न हो जाए.
- कुकीज़ को जैम से भरें और जैम सेट होने तक छोड़ दें.
- जैम हार्ट कुकीज बनकर तैयार है सर्व करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं