Vegetarian Weight Loss Recipe: भीषण गर्मी का दौर शुरू है ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. अगर आप भी सुबह के नाश्ते में वही पुराने पराठे या पूरी खाकर बोर हो चुके हैं, या फिर आप वजन कम करने की कोशिश में जुटे हैं, तो यह आर्टिरल आपके लिए ही है. मशहूर कुकिंग एक्सपर्ट कविता ने अपने लेटेस्ट वीडियो में एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जो न केवल सेहतमंद है, बल्कि मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. हम बात कर रहे हैं 'कर्ड कुकुंबर ओट्स' (Curd Oats) की. यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक मील है जो आपके पाचन को दुरुस्त रख सकता है.
क्यों है यह रेसिपी खास?
गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. इस रेसिपी में दही और खीरे का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते और अंदरूनी ठंडक बनाए रखते हैं. इसके अलावा, ओट्स में भरपूर फाइबर होता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आपको बार-बार भूख नहीं लगती.
कैसे बनाएं ही और खीरे का हेल्दी नाश्ता?
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप इंस्टेंट ओट्स लें और उसे कुछ मिनट के लिए हल्का सा भून लें. भूनने से ओट्स का कच्चापन निकल जाता है और स्वाद बढ़ जाता है.
- अब एक बाउल में गाढ़ा दही लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर उसे फेंट लें.
- इसमें भुने हुए ओट्स डालें और कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे ओट्स सारा दही सोख लेंगे और एकदम नरम हो जाएंगे.
- जब ओट्स फूल जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
- आप चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर भी डाल सकते हैं.
- तड़के के लिए एक छोटे पैन में हल्का सा तेल गर्म करें, उसमें राई, चने की दाल, उड़द की दाल, थोड़े से काजू, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं.
- इस तड़के को दही ओट्स के ऊपर डालें और ऊपर से कुछ अनार के दाने सजा दें. बस तैयार है आपका सुपर हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट!
नोटः बस ध्यान रखें कि अगर आप इसे ऑफिस ले जा रहे हैं, तो इसमें प्याज न डालें ताकि यह लंबे समय तक फ्रेश रहे.
ये भी पढ़ें- Kanji Drink Recipe: गर्मियों में कांजी पीने से क्या होता है? जानें इसे बनाने का आसान तरीका
लू लगने के लक्षण और बचाव के घरेलू उपाय | Lu Lag Jaye to Kya Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं