- फालसा एक स्वादिष्ट खट्टा-मीठा फल है.
- फालसा फल का वैज्ञानिक नाम ग्रेविआ एशियाटिक है.
- फालसा को ब्लैक करंट के रूप में भी जाना जाता है.
Phalsa Sharbat For Summer: गर्मियों के मौसम में हम सभी को ठंडी-ठंडी चीजें पसंद होती है. गर्मी की हीट से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ, शरबत पीने की सलाह दी जाती है. अगर आप भी शरबत पीने के शौकीन हैं लेकिन एक ही तरह का शरबत (Phalsa Sharbat Benefits) पीकर हो गए हैं बोर तो हम लेकर आए हैं आपके लिए एक सुपर स्वादिष्ट शरबत, जो न सिर्फ स्वाद बल्कि शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. फालसा एक स्वादिष्ट खट्टा-मीठा फल है, जिसे गर्मियों के दिनों में खासकर जूस, शेक और शरबत के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. फालसा फल का वैज्ञानिक नाम ग्रेविआ एशियाटिक है. फालसा को ब्लैक करंट के रूप में भी जाना जाता है. तो चलिए जानते हैं फालसा का शरबत पीने से होने वाले फायदे.
फालसा में पाए जाने वाले गुण-
फालसा में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा इस फल में मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी पाया जाता है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
फालसा शरबत पीने के फायदे- Phalsa Sharbat Peene Ke Fayde:
1. डायबिटीज-
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है फालसा शरबत का सेवन. इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

2. डायरिया-
फालसा शरबत का सेवन कर डायरिया की समस्या से बच सकते हैं. क्योंकि फालसा में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो डायरिया में राहत दिलाने में मदद कर सकता है.
3. दिल-
फालसा को दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. फालसा फल, शरबत और जूस में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट दिल से संबंधित बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है.
4. खून की कमी-
अगर आपको खून की कमी है तो आपके लिए फालसा शरबत का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया की कमी को दूर किया जा सकता है.
5. पाचन-
फालसा के शरबत का सेवन कर पाचन संबंधी समस्या से बचा जा सकता है. फालसा में पाए जाने वाले गुण पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
6. पित्त-
गर्मियों के मौसम में कई लोगों में पित्त से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं. फालसा पित्त की समस्याओं को दूर करने में बेहद मददगार माना जाता है. अगर आपको भी पित्त संबंधी समस्या है तो आप फालसा का शरबत पी सकते हैं.
Ashwagandha: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage | सावधान! अश्वगंधा खाने के खतरनाक नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं