विज्ञापन

Heat Stroke से बचाने के साथ ही, शरीर को एनर्जेटिक रखेगा ये खट्टा फल, आप जानते हैं क्या इसका नाम?

गर्मियों का मौसम और तेज चलने वाली लू से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो इस गर्मी से बचाने के साथ ही हीट स्ट्रोक से भी आपको बचाकर रखें. आज हम आपको ऐसे ही फल के बारे में बताएंगे जिसको लोग कम जानते हैं लेकिन इसके फायदे ऐसे ही कि ये जानने के बार गर्मियों में हर रोज इसे खाएंगे.

Heat Stroke से बचाने के साथ ही, शरीर को एनर्जेटिक रखेगा ये खट्टा फल, आप जानते हैं क्या इसका नाम?
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचना है तो इस फल का सेवन जरूर करें.

Heat Stroke: गर्मी का मौसम शुरू होते ही थकान, लू और एनर्जी की कमी आम समस्या बन जाती है. ऐसे में बाजार में एक खास फल दिखने लगता है जो प्राकृतिक रूप से शरीर को ठंडक और ताजगी देता है. यह खट्टे-मीठे स्वाद वाला फल फालसा है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर की कमजोरी भी दूर करता है. गर्मियों में फालसा का सेवन न सिर्फ लू और गर्मी से बचाता है, बल्कि पाचन, डायबिटीज, दिल की सेहत और इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है. फालसा का वैज्ञानिक नाम ग्रेविया एशियाटिका है. यह भारत के शुष्क और अर्द्धशुष्क इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

फालसा में पाए जाने वाले पोषक तत्व 

अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ साइंस के अनुसार, फालसा में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. इसमें कैलोरी और फैट बहुत कम होते हैं. मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और प्रोटीन भी मौजूद रहते हैं. ये सभी तत्व मिलकर फालसा को एक शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर बनाते हैं.

फालसा खाने के फायदे

गर्मियों में फालसा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, लू लगने से बचाता है और पसीने के कारण होने वाली कमजोरी को दूर करता है. इसका रस एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है. इसका शरबत पीने से एनर्जी भी मिलती है.

आयुर्वेद के अनुसार, खून की कमी या एनीमिया में पके फालसे का सेवन लाभकारी है. त्वचा की जलन, पेट में जलन, पित्त विकार, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याओं में भी यह रामबाण साबित होता है. फालसा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज और दस्त दोनों को नियंत्रित करता है. यह तन मन दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह कई गंभीर रोगों से बचाव में भी सहायक होता है.

ये भी पढ़ें: Gond Katira Drink Recipe: गर्मियों में लू से बचना है आसान, बनाएं ताजगी देने वाला ठंडा-ठंडा गोंद कतीरा समर ड्रिंक

खाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

खास बात है कि फालसा को ताजा खाया जा सकता है, इसका जूस बनाया जा सकता है या चाट-सलाद में भी डाला जा सकता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, इसलिए कुछ लोगों को ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी या पेट की हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए पहले थोड़ी मात्रा में आजमाएं और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com