विज्ञापन

50 की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस किममैरी जॉनसन का निधन, जानिए क्या होता है हार्ट एन्यूरिज्म और क्यों है यह जानलेवा

हॉलीवुड की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस किममैरी जॉनसन का 50 साल की उम्र में निधन हो गया. जानें क्या है हार्ट एन्यूरिज्म, इसके लक्षण, इलाज और बचाव.

50 की उम्र में हॉलीवुड एक्ट्रेस किममैरी जॉनसन का निधन, जानिए क्या होता है हार्ट एन्यूरिज्म और क्यों है यह जानलेवा
किममैरी जॉनसन का निधन
NDTV

'बेवर्ली हिल्स, 90210' और 'ड्यूड, व्हेयर इज़ माई कार?' जैसी फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हॉलीवुड की मॉडल और एक्ट्रेस किममैरी जॉनसन का 50 साल की उम्र में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें अक्टूबर के आखिर में अचानक मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा था. अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह हार्ट एन्यूरिज्म जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही थीं. करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद 4 नवंबर को उनका निधन हो गया.

हार्ट एन्यूरिज्म क्या है?

हार्ट एन्यूरिज्म एक ऐसी स्थिति है जिसमें दिल की दीवार या दिल से निकलने वाली मुख्य नली कमजोर होकर फूल जाती है. अगर वक्त पर इसका पता न चले तो यह फट भी सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकता है. 

हार्ट एन्यूरिज्म के लक्षण:

इसके मुख्य लक्षण कुछ इस तरह से हैं,

  1. सीने, पीठ या पेट में अचानक तेज दर्द
  2. सांस लेने में परेशानी
  3. चक्कर आना या बेहोशी
  4. आवाज में बदलाव या भारीपन
  5. दिल की धड़कन तेज महसूस होना
  6. कमजोरी या ज्यादा थकान

हार्ट एन्यूरिज्म का इलाज और ट्रीटमेंट:

  • दवा: ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट को कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयां दी जाती हैं, ताकि नली पर दबाव कम पड़े.
  • सर्जरी: अगर एन्यूरिज्म बड़ा हो या फटने का खतरा हो तो सर्जरी करके उस कमजोर हिस्से को ठीक किया जाता है या आर्टिफिशियल ग्राफ्ट लगाया जाता है. 
  • रेगुलर मॉनिटरिंग: छोटे एन्यूरिज्म के लिए डॉक्टर रेगुलर चेकअप और स्कैन की सलाह देते हैं, ताकि उसके बदलाव पर नजर रखी जा सके.

इसे भी पढ़ें: दांतों में कैविटी किस तत्व की कमी से होती है? इस 1 मिनरल्स की कमी से दांतों में दिखते हैं काले-काले धब्बे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hollywood Actress, Beverly Hills 90210, Aneurysm Diagnosis, Aneurysm Symptoms, Aneurysm Treatment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com