Paneer Tikka Recipe: पनीर को स्वाद से भरपूर माना जाता है क्योंकि पनीर से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. इतना ही नहीं पनीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार हैं. अगर आप इस दिवाली पनीर से कुछ स्पाइसी बनाना चाहते हैं, तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं. असल में जब भी पनीर का नाम आता है हमारे मुंह में पानी आ जाता है. पनीर किसी भी शादी या पार्टी की जान होती है. और जब भी त्यौहार नजदीक आते हैं पनीर की कई तरह की डिशेज खाने को मिलती हैं. अगर आप भी पनीर खाने के शौकीन हैं तो आप पनीर स्पाइसी टिक्का रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.
ये भी पढ़ें- Ragi Snacks: स्नैक्स में हेल्दी खाना चाहते हैं तो ट्राई करें रागी से बनने वाले ये 7 व्यंजन
घर पर ऐसे बनाएं पनीर टिक्का- How To Make Paneer Tikka At Home:
सामग्री-
- 15-16 पनीर के टुकड़े
- 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 कप दही
- 1/2 टी स्पून अजवाइन
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून गरम मसाला
- 1 टी स्पून काला नमक
- 1 टी स्पून आमचूर पाउडर
- 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च
- नींबू का रस
- 2 टी स्पून सरसों का तेल
- स्क्यूअर

विधि-
पनीर के टुकड़ों को एक बाउल में लें.
इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, कशमीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, दही, अजवाइन, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, काला नमक और आमचूर डालें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें प्याज, शिमला मिर्च और नींबू का रस डालें.
पनीर को टुकड़ों को अच्छे से हाथ से मिलाएं ताकि सारे मसाले उसमें जा सकें.
अब बाउल में सरसों का तेल डालें और मिलाएं.
स्क्यूर ले और इसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके लगाएं.
ब्रुश से तेल लगाकर इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें.
फ्रिज से निकालकर, इन्हें 20 मिनट के लिए 200 डिग्री पर ग्रिल करें.
इस पर चाट मसाला डालकर गर्मगर्म सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं