Ragi Snacks in Hindi: रागी एक ऐसा अनाज है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रागी मोटे अनाज की श्रेणी में आता है. रागी (Finger Millets) को पोषण का भंडार कहा जाता है. आप रागी को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं कि रागी से क्या डिशेज तैयार की जा सकती हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं रागी से बनने वाली आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज.तो चलिए बिना किसी देरी के चलते हैं रेसिपीज पर.
यहां कुछ बेस्ट रागी स्नैक्स हैं- Here Is The Best Raagi Snacks:
1. रागी ब्रेड बाइट्स-
रागी ब्रेड बाइट्स को आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. रागी, दही, गेहूं, गुड़ और पालक जैसी सामग्री से इस क्रंची ब्रेड को बनाया जाता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- Diwali 2023 Menu: दिवाली से लेकर भाई दूध तक, डिनर में हर दिन बनाएं कुछ अलग

Photo Credit: iStock
2. रागी बेक्ड चकली-
चकली हम सभी को पसंद होती है. अगर आप चकली में हेल्दी ट्विस्ट खोज रहे हैं तो आप रागी चकली को ट्राई कर सकते हैं. पौष्टिक रागी के आटे से बनी यह बेक्ड चकली या मुरुक्कू शाम की चाय के साथ बेस्ट पेयर बन सकती है.
ये भी पढ़ें- दिवाली पर घर आए गेस्ट को चाय के साथ सर्व करें खस्ता मेथी मठरी, फटाफट नोट करें रेसिपी
3. रागी चिप्स-
रागी चिप्स स्वाद और सेहत से भरपूर है. रागी और गेहूं का आटा, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर इससे चिप्स बनाकर बेक किया जाता है.
4. रागी कुकीज़-
रागी कुकीज़ हेल्दी डिश है इसे आम कुकीज़ की तरह ही बनाया जाता है बस आटे में रागी के आटे का इस्तेमाल करते हैं.
5. रागी कटलेट-
शाम की चाय के साथ चटपटा खाने का मन करे तो आप इसे ट्राई कर सकते हैं. इसे कई सारे मसाले और सब्जियों के साथ डीप फ्राई, पैन फ्राई या एयर फ्राई कर बनाया जाता है.
6. रागी डोसा-
रागी का आटा, चावल का आटा कई सारे मसाले और सब्जियों को मिलाकर बैटर बनाया जाता है, फिर इससे डोसा बनाते हैं.
7. रागी खिचडी-
रागी खिचड़ी को रेगुलर खिचड़ी की तरह ही बनाया जाता बस इसमें चावल की जगह रागी का इस्तेमाल किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं