विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2025

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन पी लें पालक का जूस, फिर जो होगा वो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप

Palak Juice Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में आने वाली पालक न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत में भी कमाल होती है. अगर आप हफ्ते में 2 दिन पालक का जूस पीते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

हफ्ते में सिर्फ 2 दिन पी लें पालक का जूस, फिर जो होगा वो उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप
Spinach Juice: ठंड में पालक का जूस पीने के फायदे.

पालक एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पालक से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. पालक का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है. भारत में बड़े पैमाने पर पालक का प्रयोग किया जाता है. आपको बता दें कि पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, आयरन, प्रोटीन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं किन लोगों हफ्ते में 2 बार पीना चाहिए पालक का जूस.

पालक का जूस कैसे बनाएं- (How To Make Spinach Juice At Home)

पालक का जूस घर पर बनाना बहुत ही आसान है. पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले आप ताजी पालक लें. इसे अच्छे से साफ कर लें. फिर मिक्सर में डालें अच्छे से ब्लेंड करें. थोड़ा पानी मिला सकते हैं. इसमें नींबू के रस को डाल सकते हैं. एक गिलास में छानकर सुबह खाली पेट पी लें. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें काला नमक भी एड कर सकते हैं.

पालक का जूस पीने के फायदे- (Palak Ka Juice Pine Ke Fayde)

1. हड्डियों- 

सर्दियों के मौसम में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं काफी देखी जाती हैं. अगर आप भी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं. क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन K और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रख सकता है. 

ये भी पढ़ें- मेथी साग रोजाना खाने से क्या होता है? 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

2. इम्यूनिटी- 

पालक के जूस में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बढ़ाने में मददगार है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.

3. स्किन- 

पालक के जूस में मौजूद विटामिन A, C और E जैसे पोषक तत्व स्किन को चमकदार बनाने में मददगार है. 

4. आंखों- 

पालक में ल्यूटिन और विटामिन A जैसे तत्व होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं को रोकने में मदद कर सकते हैं.

5. ब्लड शुगर- 

पालक का जूस ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. 

6. पाचन- 

पालक का जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मददगार है. 

7. दिल-

पालक के जूस में मौजूद गुण दिल की सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palak Ka Juice Pine Ke Fayde, Who Should Consume Spinach Juice Twice In Week, Spinach Juice Benefits In Hindi, Spinach Juice Recipe, Kaise Banaye Palak Ka Juice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com