विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2021

Onion Sabji: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ यूनिक और टेस्टी तो ट्राई करें राजस्थानी प्याज की सब्जी

Onion Sabji For Dinner: वीकडे हम सभी के लिए बेहद बीजी हो सकता है. हम एक लंबे दिन को खत्म करने के लिए कुछ टेस्टी चाहते हैं, लेकिन वर्किंग डे हम पर भारी पड़ता है और इसलिए हमारे पास कुछ ज्यादा बनाने का समय नहीं है.

Also Read in
Onion Sabji: डिनर में बनाना चाहते हैं कुछ यूनिक और टेस्टी तो ट्राई करें राजस्थानी प्याज की सब्जी
Onion Sabji: ऐसे बनाएं रात के खाने के लिए राजस्थानी प्याज की सब्जी.
  • प्याज की सब्जी राजस्थान की एक टेस्टी डिश है.
  • प्याज़ की सब्जी को रात के खाने में बना सकते हैं.
  • प्याज़ की सब्जी को बहुत कम समय में बनाया जा सकता है.

Onion Sabji For Dinner:  वीकडे हम सभी के लिए बेहद बीजी हो सकता है. हम एक लंबे दिन को खत्म करने के लिए कुछ टेस्टी चाहते हैं, लेकिन वर्किंग डे हम पर भारी पड़ता है और इसलिए हमारे पास कुछ ज्यादा बनाने का समय नहीं है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि वीकनाइट उबाऊ होना चाहिए! हमें जो चाहिए वह है एक टेस्टी डिनर रेसिपी जो बिना ज्यादा परेशानी के जल्दी से बनाई जा सकती है. चिंता न करें, हमें एक रेसिपी मिल गई है! इस टेस्टी प्याज़ की सब्जी को रात के खाने में ट्राई करें. आप इसे कुछ फ्रेश रोटी या गर्म उबले चावल के साथ पेयर कर सकते हैं और एक कंप्लीट और न्यूट्रियंट मील का आनंद ले सकते हैं.

प्याज की सब्जी भारत के रेगिस्तानी राज्य - राजस्थान की एक टेस्टी डिश है. चूंकि शुष्क क्षेत्र में बहुत कम सब्जियों की खेती होती है, यहां तक ​​​​कि प्याज जैसी बुनियादी चीज भी एक डिश में शो-स्टीलर बन सकती है. आप इस प्याज की सब्जी को अपनी पेंट्री में उपलब्ध कम सामग्री के साथ आसानी से बना सकते हैं. इसकी तैयारी में ज्यादा समय भी नहीं लगता है. इस प्याज की सब्जी में एक क्रीमी और स्पाइसी दही बेस्ड ग्रेवी है जो प्याज के स्वाद को बढ़ाती है. तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? अपनेा एप्रन पहनें और इस रेसिपी को घर पर बनाएं.

62bhhmo8

You can use whole onions in this recipe.

राजस्थानी प्याज सब्जी बनाने की रेसिपीः  (Rajasthani Onion Sabji Recipe)

दही और पानी को मिलाते हुए शुरू करें जब तक कि यह एक साथ न मिल जाए. दही के मिक्स में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें. पैन को गैस पर रखें. घी में जीरा भून लें, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक चलाएं. प्याज़ डालें, आप या तो उन्हें काट सकते हैं या करी में साबुत प्याज़ डाल सकते हैं. प्याज को तब तक पकाते रहें जब तक कि प्याज एक सुंदर ब्राउन कलर का न हो जाए. दही का मिक्स्चर डालें और आंच को तेज कर दें. प्याज को नमी सोखने तक पकने दें. करी तैयार है!

प्याज की सब्जी की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
कितनी फायदेमंद है DASH Keto, क्‍या खाएं और क्‍या नहीं- स्मृति चतुर्वेदी आहार विशेषज्ञ
Better Sleep: अच्छी नींद के लिए सोने से पहले क्या न खाएं - न्यूट्रीशियनिस्ट स्मृति चतुर्वेदी
Sweet Bonda: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं टेस्टी साउथ इंडियन स्वीट बोंडा
Honey Chill Chicken: कुछ मीठा और तीखा खाने का है मन तो ट्राई करें हनी चिली चिकन रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Recipe, Onion Sabji, Onion Sabzi, Onion Sabji Recipe, Onion Sabzi Recipe, Rajasthani Food, Rajasthani Recipe, Rajasthani Onion Sabji, Rasjasthani Onion Sabzi, Pyaaz Sabji, Pyaaz Sabzi, Onion Sabji For Dinner, Pyaaz Ki Sabji, Onion Sabji Recipe Hindi, राजस्थानी प्याज सब्जी, प्याज सब्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com