- सर्दी के मौसम में पाचन की समस्या बढ़ जाती है.
- पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है.
- लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी से बचाने में मददगार है.
Vegetables For Better Digestion: सब्जियों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकती हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. दरअसल सर्दी के मौसम में पाचन की समस्या बढ़ जाती है, ऐसे में आप अपनी डाइट में इन सब्जियों को शामिल कर पाचन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. आपको बता दें कि इन सब्जियों में कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो पाचन (Non-Gassy Vegetables) के साथ-साथ शरीर को कई अन्य लाभ भी पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में.
पाचन की समस्या से बचने के लिए रोज खाएं ये सब्जियां- Best Vegetables For Better Digestion In Winter:
1. लौकी-
लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे पोषण से भरपूर माना जाता है. सर्दी के मौसम में लौकी को डाइट में शामिल कर आप पाचन की समस्या से बच सकते हैं. लौकी लो कैलोरी सब्जी भी है जिससे वजन को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसे पोषण से भरपूर माना जाता है. Photo Credit: iStock
2. हरी बीन्स-
सर्दियों के मौसम में हरी बीन्स आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगी. हरी बीन्स में कई तरह के पोषण पाए जाते हैं. इसे डाइट में शामिल कर आप पाचन की समस्या से बच सकते हैं.
Winter Soup: शीतलहर से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इस सूप का करें सेवन
3. पालक-
पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है. सर्दियों के मौसम में फ्रेश पालक को अपनी डाइट में शामिल कर पाचन की समस्या से बच सकते हैं. इतना ही नहीं ये आयरन का भी अच्छा सोर्स है, जो खून की कमी को दूर करने में भी मददगार है.
Easy Tips to Clean Utensils: बर्तनों की चिकनाई साफ करने के लिए आजमाएं ये टिप्स
4. मेथी-
सर्दियों के मौसम में आने वाली फ्रेश मेथी को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. मेथी से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. मेथी को डाइट में शामिल कर पाचन और शुगर दोनों को बेहतर रख सकते हैं.
Hot Drinks For Winter: सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए इस ड्रिंक का करें सेवन
5. लहसुन-
लहसुन किचन में मौजूद एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल हर दिन तड़का लगाने के लिए किया जाता है. लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी से बचाने में मददगार है. सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन की समस्या से बच सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं