US-Israel Iran War LIVE News: ईरान-इजरायल और अमेरिका जंग आज 14वें दिन में प्रवेश कर गई है. शांति के निशान दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे. दोनों एक दूसरे पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं. ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने देश के नाम अपने पहले संदेश में साफ कर दिया कि ईरान के स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों की मौत का, सेना और शासन से जुड़े अधिकारियों की मौत का, अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का वह बदला लेंगे. जब तक बदला पूरा नहीं हो जाता, युद्ध नहीं रुकने वाला. उन्होंने इसे ईरान के अस्तित्व की लड़ाई बताया. वहीं हाइफा पोर्ट पर हमले की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ रही थी, जो कि सिर्फ अफवाह ही निकली. वहीं अमेरिकी विमान केसी-135 को गिराने की जिम्मेदारी इराकी सेना ने ली है. पढ़ें युद्ध से जुड़ा पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: जिस हाइफा पोर्ट पर थी हमले की अफवाह, वहां पहुंचा NDTV, सामान्य दिखा कामकाज
ये भी पढ़ें- 'इजरायल ने मार गिराए ईरान के कई परमाणु वैज्ञानिक', नेतन्याहू ने नए सुप्रीम लीडर को भी धमकी दी
LIVE Updates of US-Israel Iran War, Middle East Attacks...
अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता के बारे में जानकारी देने पर $10 मिलियन का इनाम रखा
अमेरिका ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता के बारे में जानकारी देने पर $10 मिलियन का इनाम रखा है.
ओमान में दो भारतीय नागरिकों की मौत
ओमान के सोहर शहर में हुए एक ड्रोन हमले में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. 28 फरवरी को ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद ज़मीन पर भारतीय नागरिकों की मौत की यह पहली घटना है.
भारत जा रहे LPG टैंकर ने आज दोपहर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर लिया
तेहरान में सूत्रों के अनुसार भारत जा रहे LPG जहाज ने आज दोपहर होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर लिया. भारत जा रहा दूसरा टैंकर भी जल्द ही रवाना होगा.
इज़रायली हमलों में कम से कम 773 लोगों की मौत : लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 मार्च से अब तक इज़राइली हमलों में कम से कम 773 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में 100 से अधिक बच्चे भी शामिल हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता और मानवीय संकट की गहराई का अंदाज़ लगाया जा सकता है.
अगले हफ़्ते ईरान पर ज़ोरदार हमला होगा : ट्रंप
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में ईरान के ठिकानों पर जोरदार हमले करेगी, क्योंकि मध्य-पूर्व में युद्ध तीसरे हफ़्ते में पहुंचते ही और तेज़ हो गया है. ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ रेडियो से कहा, "हम अगले हफ़्ते उन पर बहुत ज़ोरदार हमला करने जा रहे हैं."
इराक में अमेरिकी KC-135 रीफ़्यूलिंग विमान दुर्घटना में सवार सभी 6 क्रू सदस्यों की मौत
इराक में U.S. KC-135 विमान दुर्घटना में सभी क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि टैम्पा, फ्लोरिडा – पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हुए U.S. KC-135 रीफ्यूलिंग विमान में सवार सभी छह क्रू सदस्यों की मौत की अब पुष्टि हो गई है। यह विमान 12 मार्च को 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान मित्र देशों के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरते समय लापता हो गया था। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना किसी दुश्मन की गोलीबारी या मित्र देशों की गोलीबारी (friendly fire) के कारण नहीं हुआ था। इन सैन्य कर्मियों की पहचान तब तक सार्वजनिक नहीं की जाएगी, जब तक उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे पूरे न हो जाएं।
All Crew Members of U.S. KC-135 Loss in Iraq Confirmed Deceased
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 13, 2026
TAMPA, Fla. – All six crew members aboard a U.S. KC-135 refueling aircraft that went down in western Iraq are now confirmed deceased. The aircraft was lost while flying over friendly airspace March 12 during…
भारत हमारा मित्र है... भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली
होर्मुज में भारत को सुरक्षित मार्ग देने के मुद्दे पर, भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने कहा कि हां, क्योंकि भारत हमारा मित्र है. आप इसे दो या तीन घंटों के भीतर देख लेंगे. हमारा मानना है कि इस क्षेत्र में ईरान और भारत के हित समान हैं.
श्रीलंका ने 45 ईरानी नाविकों के शव दूतावास को सौंपे
श्रीलंका ने इस द्वीप देश के तट पर एक ईरानी युद्धपोत पर हुए हमले में मारे गए 45 नाविकों के शव शुक्रवार को ईरान के दूतावास को सौंप दिए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मुख्य मजिस्ट्रेट समीरा डोडंगोडा ने गाले बंदरगाह पुलिस के अनुरोध के बाद 11 मार्च को करापितिया स्थित राष्ट्रीय अस्पताल के निदेशक को यह आदेश दिया. पिछले बुधवार को श्रीलंका ने कहा था कि उसने अमेरिकी पनडुब्बी हमले में द्वीप के दक्षिणी तट पर गाले के पास डूबे ईरानी पोत ‘आईआरआईएस देना’ से 84 शव बरामद किए हैं.
तुर्की में घुसी ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया, ईरान बोला- यह तीसरे पक्ष की साजिश
तुर्की रक्षा मंत्रालय ने ईरान की ओर से हमले का दावा किया. शुक्रवार को दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल तुर्की के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “तुर्की के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाली ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल को पूर्वी भूमध्यसागर में तैनात नाटो की वायु और मिसाइल रक्षा इकाइयों की ओर से निष्क्रिय कर दिया गया है.”
ईरान ने जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया : भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता
भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा, "...ईरान ने जलडमरूमध्य को बंद नहीं किया है. यह खुला हुआ है, हालाँकि, मौजूदा हालात और परिस्थितियों के कारण जहाज़ होर्मुज़ से गुज़रने में असमर्थ हैं. अन्यथा ईरान कभी नहीं चाहता था कि जलडमरूमध्य बंद हो या अवरुद्ध हो. कुछ (जहाज़) अभी भी वहां से गुज़र रहे हैं."
UN प्रमुख ने युद्धविराम की अपील की
बेरूत दौरे के दौरान, UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने हिज़्बुल्लाह और इज़राइल से युद्ध रोकने की अपील की.
सरेंडर करने वाला है ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने G7 कॉल में किया दावा, ईरान का आया जवाब | US President Donald Trump claimed in G7 call that Iran is about to surrender
ऑपरेशन शुरू होने से पहले हुई कुछ प्लानिंग बैठकों में अमेरिकी ऊर्जा विभाग और वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद थे, लेकिन सीएनएन सूत्रों ने बताया कि युद्ध लंबा चलने पर खर्च का अनुमान और सभी एजेंसियों का समन्वय चर्चाओं का मुख्य बिंदु नहीं थे.
जहाजों पर लादे गए रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री की अनुमति
अमेरिका ने रूस पर लगे प्रतिबंधों को हटाने और 12 मार्च से जहाजों पर लादे गए रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री की अनुमति देने का फैसला किया है. रूसी तेल बेचने के लिए अमेरिका का यह नया लाइसेंस 12 अप्रैल तक वैध रहेगा और यह ईरान से जुड़े लेन-देन पर लागू नहीं होगा.
Middle East Crisis LIVE: सऊदी अरब ने रियाद के ऊपर ड्रोन रोका
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रियाद के डिप्लोमैटिक क्वार्टर को निशाना बनाने वाले एक ड्रोन को मार गिराया है.
US Israel Iran War Live Update: ईरान में अभी लगभग 9,000 भारतीय नागरिक हैं : सरकार
सरकार ने संसद को बताया कि वर्तमान में ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें छात्र, व्यवसायी, कारखाना कर्मचारी, तीर्थयात्री, नाविक और मछुआरे शामिल हैं. विदेश राज्य मंत्री पवित्रा मारग्रेटा ने राज्यसभा को एक लिखित उत्तर में बताया कि भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने, स्थानीय परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने, स्थानीय मीडिया से अद्यतन जानकारी लेते रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है.
US Israel Iran War: श्रीलंका अमेरिकी हमले में मारे गए 84 ईरानियों का पार्थिव शरीर वापस भेजेगा
श्रीलंका के पास समंदर में इरानी युद्धपोत पर हुए अमेरिकी जहाज में मारे गए 84 ईरानियों के पार्थिव शरीर को वापस ईरान भेजा जाएगा. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार यह फैसला श्रीलंका के मंत्रालय ने लिया है.
Israel Iran War: इजरायल ने तेहरान में शुरू किए हमले
इजरायली सेना ने ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे के खिलाफ तेहरान भर में बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं.
US Iran War: रहबर एंघेलाब के नाम से जाने जाएंगे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा को अब दुनियाभर में रहबर एंघेलाब के नाम से जना जाएगा. देश के नाम उनके पहले संबोधन के बाद आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया में उनका यही नाम रखा गया है.
Israel Iran War News LIVE: ओमान के सोहार में ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत, कई घायल
ओमान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सोहार प्रांत में ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र में गिरा, जिससे दो प्रवासी कामगारों की मौत के अलावा कई लोग घायल भी हुए.
Middle East crisis: इराक के पास हुए हमले में मुंबई के इंजीनियर की मौत
इराक के पास समुद्र में एक तेल टैंकर पर हुए हमले में मुंबई के कांदिवली ईस्ट में रहने वाले बिहार के एक इंजीनियर की मौत हो गई. मृतक की पहचान देवोनंदन प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जो एमटी सेफसी विष्णु नाम के तेल टैंकर पर एडिशनल चीफ इंजीनियर (सुपरिंटेंडेंट) के पद पर तैनात थे. वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे.
Iran-Israel War Live: इज़रायल के गैलील में रॉकेट हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 80 हुई
इज़रायल के गैलील में रॉकेट गिरने से घायलों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है. चैनल 12 ने पहले बताया था कि मिसाइल हाइफ़ा शहर के पास किरयात तिवोन कस्बे में एक इमारत से टकराई, जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा.
Iran-Israel War Live: मुजतबा खामेनेई की तस्वीरें AI से एडिट किए जाने का दावा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने गुरुवार को देश के नाम संदेश जारी किया. इस बीच मुजतबा खामेनेई की तस्वीरों पर सवाल उठ रहा है, तस्वीरों को AI से एडिट होने का दावा किया जा रहा है. कुछ विशेषज्ञों ने इन तस्वीरों की सच्चाई पर सवाल उठाए हैं. 
Iran-Israel War Live: इराक में US का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 क्रू मेंबर्स थे सवार
ईरान के खिलाफ अभियान में शामिल एक अमेरिकी सैन्य ईंधन भरने वाला विमान केसी-135 इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, बचाव कार्य जारी है, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं.विमान में 5 क्रू मेंबर्स सवार थे. ये जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी है.
Iran-Israel War Live: ट्रंप की ब्लैकआउट करने की धमकी पर ईरान का पलटवार
ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि एक घंटे में ईरान को ब्लैकआउट कर देंगे. इस पर ईरान ने पलटवार कर कहा कि आधे घटे में खाड़ी में अंधेरा कर देंगे.
Iran-Israel War Live: ईरान के आतंकवादी शासन को पूरी तरह से नष्ट कर रहे-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे ईरान के आतंकवादी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य तरीकों से पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं. फिर भी, अगर आप न्यूयॉर्क टाइम्स को पढ़ेंगे, तो आप इस गलतफहमी में रहेंगे कि हम जीत नहीं रहे हैं. ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायु सेना अब अस्तित्वहीन है, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ नष्ट किया जा रहा है, और उनके नेता धरती से मिटा दिए गए हैं हमारे पास बेजोड़ मारक क्षमता, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है.
Iran-Israel War Live: ईरान के हमले के बाद दुबई की इमारत सील
सेंट्रल दुबई में इमारत पर ईरान के हमले के बाद उसे सील कर दिया गया है. इलाके में कड़ी निगरानी की जा रही है और आसपास की बिल्डिंग्स को खाली करा लिया गया है.
Iran-Israel War Live: हैदराबाद के यादगिरी में होटलों पर छापेमारी, 46 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त
ईरान-इजरायल जंग के बीच कमर्शियल एलपीजीगैस की किल्लत के बीच हैदराबाद के यादगिरी में होटलों पर छापेमारी के दौरान 46 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं.
Iran-Israel War Live: ईरानी मिसाइलों के मलबे से दुबई की इमारत को मामूली नुकसान
ईरान के हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया. लेकिन इस दौरान मलबा गिरने से सेंट्रल दुबई में एक इमारत को मामूली मुकसान हुआ है. कोई घायल नहीं हुआ है. ये जानकारी दुबई के अधिकारियों ने दी है.
Iran-Israel War Live: दुबई में ईरान का नया हमला, धमाकों के साथ धुआं-धुआं
ईरान दुबई में लगातार हमले जारी रखे हुए है. एएफपी न्यूज के मुताबिक, सेंट्रल दुबई में एक बार फिर से हमला हुआ है, जिसके बाद धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और धुआं भी देखा गया.
Iran-Israel War Live: अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर हमला कर 18 जहाजों को बनाया निशाना
अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर हमले कर करीब 18 जहाजों को निशाना बनाया है, पूरे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ रही है. नक्शे में देखें प्रभावित जहाज.
Iran-Israel War Live: ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह किया ब्लॉक, क्रूड ऑयल पहुंचा 125 डॉलर प्रति बैरल
ईरान ने तेल व्यापार के नब्ज, होर्मुज को ही पूरी तरह ब्लॉक कर दिया है. वहीं होर्मुज जहां से दुनिया का 20 प्रतिशन तेल-गैस आता-जाता है. क्रूड ऑयल 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, अभी भी यह 100 डॉलर प्रति बैरल के उपर है.
Iran-Israel War Live: इजरायल के ज़ार्जिर में ईरान के मिसाइल हमले में 33 लोग घायल
इजरायल के ज़ार्जिर में ईरानी हमले में घायलों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार तड़के एक ईरानी मिसाइल के रिहायशी इलाके में गिरने का दृश्य कैद हुआ, जिसमें 33 लोग घायल हो गए.
Iran-Israel War Live: कुर्द क्षेत्र के इरबिल हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक शहीद
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी कुर्द क्षेत्र के इरबिल को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक शहीद हो गया. वहीं कई सैनिक घायल हुए हैं.
Iran-Israel War Live: कतर ने की दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों की निंदा
कतर ने दक्षिणी लेबनान पर किए गए इजरायली हमलों की कड़ी निंदा कर कहा कि ये अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और UN के प्रस्ताव 1701 का घोर उल्लंघन है. उन्होंने इजरायली कब्जेदार अधिकारियों को लेबनान पर हमले बंद करने और अंतरराष्ट्रीय समझौतों और कानूनों का सम्मान करने के लिए बाध्य किया जाए.
Iran-Israel War Live: अमेरिका और इजरायल पर मिसाइलें बरसा रहा ईरान
ईरान अमेरिका और इजरायल पर हमले जारी रखे हुए है. ईरानी सेना आईआरजीसी ने हमलों की 44वीं लहर में 'अनगिनत मिसाइलें दागने का दावा किया.
Iran releases footage of the 44th wave of missile and drone launches against US-Israeli assets
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 13, 2026
Follow https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/ojKpWhCrO3
Iran-Israel War Live: ईरान के हमले में इजरायल के ज़ार्जिर में 30 लोग घायल
ईरान के हमले में इजरायल के ज़ार्जिर में 30 लोग घायल हुए हैं. ये दावा एक रिपोर्ट में किया गया है. कान न्यूज़ को इजरा.ल ने बताया कि उत्तरी शहर ज़ार्जिर में एक इमारत पर हुए हमले में 30 लोग घायल हो गए. 12 और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं.
Iran-Israel War Live: मुजतबा खामेनेई की मानसिक स्थिति क्षतिग्रस्त-ट्रंप
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज़ रेडियो से कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई जीवित हैं, लेकिन उनकी मानसिक स्थिति को नुकसान पहुंचा है. वह पदभार संभालने के बाद से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए. ट्रंप की यह टिप्पणी मुजतबा खामेनेई के इस संकेत के बाद आई है कि ईरान अमेरिका और इज़रायल के साथ युद्ध में पीछे नहीं हटेगा.
Iran-Israel War Live: पाक पीएम और सऊदी क्राउन प्रिंस ने की क्या बात?
पाक पीएम शहबाज ने सऊदी अरब साम्राज्य के प्रति पाक की पूर्ण एकजुटता और समर्थन जताया. दोनों नेताओं ने जंग के बीच क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई.
Iran-Israel War Live: जेद्दा में सऊदी क्राउन प्रिंस पाक पीएम की मुलाकात
ईरान-इजरायल हमलों के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेद्दा में सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की. बैठक में उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री सीनेटर मोहम्मद इशाक डार और सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर भी उपस्थित थे.