Acid Reflux Remedy: आजकल का खाना-पीना, स्ट्रेस या खराब लाइफस्टाइल पेट से जुड़ी दिक्कतों का सबसे बड़ा कारण है. कभी-कभी यह दिक्कतों इतनी बढ़ जाती हैं, कि सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब सवाल यह है कि आप भी इन में से किसी दिक्कत का शिकार हैं? अगर हां, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी में इसके आसान इलाज बताए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से राहत पा सकते हैं.

सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स का कारण?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीने में जलन, यानी खाने के बाद सीने में अजीब सी जलन, और एसिड रिफ्लक्स, मुख्य रूप से पेट के एसिड के इसोफेगस (ग्रसनी) में लीक होने की वजह से होती है. क्रोनिक स्टेज में, यह गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का कारण बनता है, जिसमें बार-बार रिफ्लक्स से पेट का एसिड इसोफेगस को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शरीर में कई बड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

एसिड रिफ्लक्स की वजह
खाने से जुड़ी वजहें जैसे फैटी या फ्राइड खाना, मसालेदार खाना, चॉकलेट, कैफीन, शराब, या पुदीना खाना, साथ ही खाने के तुरंत बाद लेट जाना, ज़्यादा खाना और स्मोकिंग जैसी लाइफस्टाइल की आदतें भी इस परेशानी की वजह मानी जाती हैं.
सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स के उपाय
हालांकि इन स्थितियों में पूरी तरह से जांच और इलाज की ज़रूरत होती है, लेकिन डॉ. सौरभ सेठी के बताए गए प्राकृतिक उपायों से शुरुआती स्टेज में इन्हें मैनेज किया जा सकता है, डॉक्टर के अनुसार लाइफस्टाइल में ये आसान बदलाव पूरी सेहत में बड़ा बदलाव ला सकते हैं. बस करना ये होगा,
- खाने के बाद च्युइंग गम चबाने से एसिड साफ होता है
- खाने के बाद टहलने से रिफ्लक्स कम होता है
- पेट से सांस लेने से एसिड ऊपर नहीं जाता
- पपीते में रिफ्लक्स से लड़ने के लिए एंजाइम होते हैं
- रात में बाईं करवट सोने से मदद मिलती है
इसे भी पढ़ें: रोज जिम जाने के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा, यहां जानें कहां कर रहे हैं गलती...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं