How To Save Milk From Spilling While Boiling: दूध उबालते समय एक पल की लापरवाही भी पूरी रसोई का काम बढ़ा देती है. अक्सर ऐसा होता है कि आप चाय बनाने की तैयारी कर रहे हों या किसी दूसरे काम में व्यस्त हों और अचानक दूध उफनकर गैस पर गिर कर फैल जाता है. इससे न सिर्फ दूध की बर्बादी होती है, बल्कि गैस स्टोव और बर्तन की सफाई में भी समय लग जाता है. खासकर सुबह की भागदौड़ में यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान किचन हैक्स की मदद से इस समस्या से बचा जा सकता है.
दूध को उबालते समय गिरने से बचाने के लिए अपनाएं ये हैक्स- (Milk Boiling Tips)
1. बर्तन के किनारे पर लगाएं थोड़ा घी
दूध उबालने से पहले बर्तन के ऊपरी किनारों पर हल्का सा घी या तेल लगा दें. इससे दूध ऊपर आने पर तुरंत बाहर नहीं निकलता और उफान को कुछ हद तक रोका जा सकता है.
2. लकड़ी का चम्मच रखें ऊपर
यह एक पुराना लेकिन काफी लोकप्रिय तरीका है. दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर लकड़ी का चम्मच रख दें. माना जाता है कि इससे झाग तेजी से ऊपर नहीं चढ़ता और दूध बाहर गिरने की संभावना कम हो जाती है.
3. हमेशा बड़ा बर्तन चुनें
अगर आप कम मात्रा का दूध भी उबाल रहे हैं, तो थोड़ा बड़ा और गहरा बर्तन इस्तेमाल करें. इससे दूध को ऊपर आने के लिए ज्यादा जगह मिलती है और वह आसानी से बाहर नहीं निकलता.
4. तेज आंच से बचें
दूध को हमेशा मध्यम या धीमी आंच पर उबालने की कोशिश करें. तेज आंच पर दूध बहुत जल्दी उफनता है. धीमी आंच पर उबालने से दूध पर नजर रखना आसान हो जाता है.
5. बर्तन में पहले डालें थोड़ा पानी
दूध डालने से पहले बर्तन में एक-दो चम्मच पानी घुमाकर डालें. इससे दूध नीचे चिपकने की संभावना कम हो सकती है और उबाल भी अपेक्षाकृत नियंत्रित रहता है.
इस बात का रखें ध्यान
कोई भी हैक 100 प्रतिशत गारंटी नहीं देता. इसलिए दूध उबालते समय गैस को पूरी तरह छोड़कर न जाएं. थोड़ी सावधानी और ये आसान उपाय आपकी रसोई को साफ रखने में मदद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सूखी सब्जी में पड़ गया ज्यादा तेल? कटोरी वाला ये आसान जुगाड़ मिनटों में कर देगा काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं