विज्ञापन

सूखी सब्जी में पड़ गया ज्यादा तेल? कटोरी वाला ये आसान जुगाड़ मिनटों में कर देगा काम

Dry Sabji Oil Hack: कई बार ऐसा होता है कि हम सूखी सब्जी बनाते समय ज्यादा तेल डालने की गलती कर बैठते हैं. जरूरत से ज्यादा तेल पड़ जाने से न सिर्फ सब्जी का स्वाद खराब होता है बल्कि ये सेहत के लिए भी हानिकारक होता है. यहां हम आपको बता रहे हैं सब्जी में से एक्स्ट्रा तेल निकालने का एक आसान हैक.

सूखी सब्जी में पड़ गया ज्यादा तेल? कटोरी वाला ये आसान जुगाड़ मिनटों में कर देगा काम
Sukhi Sabji Mein Se Extra Tel Kaise Hatayein
Pexels

Sukhi Sabji Mein Se Extra Tel Kaise Nikalein: कई बार सब्जी बनाते समय तेल का अंदाजा थोड़ा बिगड़ जाता है और कढ़ाई में जरूरत से ज्यादा तेल पड़ जाता है. खासकर आलू, भिंडी, गोभी या अन्य सूखी सब्जियां बनाते समय यह समस्या आम हो जाती है. ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहले यह सवाल आता है कि इस एक्स्ट्रा तेल को सब्जी से कैसे हटाएं. ज्यादा तेल न सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है, बल्कि कई लोगों के लिए हेल्थ की चिंता भी बढ़ा सकता है. एक आसान किचन हैक की मदद से अतिरिक्त तेल को कुछ ही मिनटों में कम किया जा सकता है, जो हम नीचे आपको बता रहे हैं.

क्या है कटोरी वाला हैक?

अगर सूखी सब्जी में तेल ज्यादा हो गया है, तो एक स्टील की छोटी कटोरी या बाउल लें. उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े भर दें. अब इस ठंडी कटोरी को सब्जी के ऊपर हल्के-हल्के घुमाएं.

कैसे करता है काम?

ठंडी सतह के संपर्क में आते ही सब्जी की ऊपरी परत पर मौजूद तेल जमकर कटोरी से चिपकने लगता है. कुछ सेकंड बाद आप देखेंगे कि कटोरी के बाहरी हिस्से पर तेल की एक परत जमा हो गई है. इसे टिश्यू या कपड़े से साफ कर लें और जरूरत हो तो प्रक्रिया दोबारा दोहराएं.

किन सब्जियों में है ज्यादा असरदार?

यह तरीका खासतौर पर सूखी सब्जियों में बेहतर काम करता है. जैसे-

  • आलू की सब्जी
  • भिंडी
  • गोभी
  • पत्ता गोभी
  • बीन्स
  • मिक्स वेज ड्राई सब्जी

इन बातो का रखें ध्यान

कटोरी में पर्याप्त बर्फ होनी चाहिए ताकि उसकी सतह अच्छी तरह ठंडी रहे. बहुत ज्यादा गर्म सब्जी में कटोरी को धीरे-धीरे चलाएं ताकि सब्जी बाहर न गिरे. साथ ही यह तरीका ग्रेवी वाली सब्जियों में उतना प्रभावी नहीं माना जाता.

तेल कम करने के दूसरे तरीके

अगर समय हो तो सब्जी को कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. तेल ऊपर आ जाएगा, जिसे चम्मच से निकाला जा सकता है. इसके अलावा टिश्यू पेपर की मदद से भी अतिरिक्त तेल सोखा जा सकता है.

यह हैक आसान, सस्ता और झटपट काम करने वाला है. इससे सब्जी का स्वाद भी ज्यादा नहीं बदलता और अतिरिक्त तेल कम करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- Mango Salad Recipe: 10 मिनट में बनाएं खट्टा-मीठा मैंगो सलाद, गर्मी में मिलेगा ताजगी भरा स्वाद

लेखक के बारे में
img
रुचि पंत
कंटेंट एसोसिएट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukhi Sabji Mein Se Extra Tel Kaise Hatayein, Sukhi Sabji Mein Se Extra Tel Oil Kaise Nikalein, How To Remove Extra Oil From Dry Vegetable, Extra Oil Removing Hacks, Sukhi Sabji Mein Se Extra Tel Kaise Alag Karein
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com