विज्ञापन

चकला बेलन और लकड़ी के दूसरे बर्तन कैसे करें साफ, किचन का ये जुगाड़ू हैक बर्तनों को बनाएगा नए जैसा!

Lakdi Ke Bartan Saaf Karne Ka Tarika: लकड़ी से बने बर्तन अपने अंदर बहुत सारी गंदगी और ऑइल को अब्सॉर्ब कर लेते हैं, जो एक बार धोने से नहीं निकलती है. यहां जानें इसे अच्छे से साफ करने का आसान तरीका क्या है?

चकला बेलन और लकड़ी के दूसरे बर्तन कैसे करें साफ, किचन का ये जुगाड़ू हैक बर्तनों को बनाएगा नए जैसा!
| How to keep Wooden Utensils Clean

Lakdi Ke Bartan Saaf Karne Ka Tarika: क्या आप भी खाना बनाते समय लकड़ी से बने बर्तन जैसे करछुल, छोलनी, कटिंग बोर्ड, चकला बेलन और बाउल का इस्तेमाल करते हैं. अगर हां, तो जान लें यह स्टोरी आपके लिए ही है. ये बर्तन दिखने में जितने खूबसूरत लगते हैं, साफ करने में उतने ही मुश्किल हैं. अगर आपको ऐसा लगता है कि एक बार पानी से इन बर्तनों को धो लेने से वे साफ हो गए हैं, तो आप गलत है और ऐसा इसलिए क्योंकि लकड़ी से बने बर्तन अपने अंदर बहुत सारी गंदगी और ऑइल को अब्सॉर्ब कर लेते हैं, जो एक बार धोने से नहीं निकलती है.

अब आप सोच रहे होंगे, तो फिर इन बर्तनों को कैसे साफ किया जाए? नीचे बताई गई ये टिप्स आपके बर्तन को पहले की तरह नया बना सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

लकड़ी के बर्तनों को साफ करने का सही तरीका

किन किन चीजों की जरूरत होगी,

  • पैन 
  • पानी 
  • बेकिंग सोडा
  • कोकोनट ऑइल
  • टिश्यू पेपर

बर्तन साफ कैसे करें?

सबसे पहले आपको एक बड़ा पैन लेना है, फिर उसमें आधे से भी ज्यादा पानी डाकर दो चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें. अब आपको जितने भी बर्तन साफ करने हैं, सभी को एक साथ लें और सबसे पहले इन्हें पानी में दोनों तरफ से डालकर भिगो लें. अब कुछ देर के लिए पानी में इन बर्तनों को डालकर छोड़ दें. जब दिखें पानी में झाग बनने लगा है, तब समझ जाएं बर्तन अच्छी तरह से साफ हो चुके हैं. अब आप इन्हें पानी से बाहर निकाल सकते हैं. अब एक टिश्यू पेपर लें उसमें कोकोनट ऑइल लगाकर सभी बर्तनों को अच्छे से साफ कर लें. अगर आप इस तरीके से लड़की से बने बर्तनों को साफ करते हैं, तो इनमें मौजूद सारी गंदगी और ऑइल आसानी से बाहर निकल आएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: न क्वाइल का धुआं, न बदबू, घर में लगाएं ये पौधा, आस-पास नहीं भटकेंगे मच्छर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Wooden Utensils, Lakdi Ke Bartan Kaise Saaf Karen, Kitchen Hacks, Tips To Clean Wooden UtensilsHow To Clean Your Wooden Spoons
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com