Dudh Aur Kela Sath Khane Ke Fayde: दूध और केला लंबे समय से भारतीय घरों में हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन माना जाता रहा है. कई लोग इसे सुबह के नाश्ते में खाते हैं, तो कुछ लोग वर्कआउट (Workout) के बाद एनर्जी के लिए इसका सेवन करते हैं. केला जहां शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करता है, वहीं दूध प्रोटीन (Protein) और कैल्शियम (Calcium) का अच्छा सोर्स माना जाता है. यही वजह है कि दोनों को साथ खाने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही मात्रा में दूध और केला लेना शरीर को ताकत देने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद कर सकता है.
दूध में केला मिलाकर खाने से शरीर को मिलते हैं ये 7 फायदे- (Benefits Of Banana Milk)
1. शरीर को देता है इंस्टेंट एनर्जी (Instant Energy)
केले में नेचुरल शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं, जबकि दूध प्रोटीन देता है. दोनों मिलकर शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद कर सकते हैं.
2. मसल्स रिकवरी में मदद (Muscles Recovery)
वर्कआउट के बाद दूध और केला लेने से शरीर को प्रोटीन और पोटैशियम मिलता है, जो मसल्स रिकवरी के लिए फायदेमंद माना जाता है.
3. पेट लंबे समय तक भरा रहता है (Stomach Full)
यह कॉम्बिनेशन जल्दी भूख लगने से बचा सकता है. यही वजह है कि कई लोग इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast) के रूप में लेते हैं.
4. वजन बढ़ाने में मददगार (Weight Gain)
जो लोग हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए दूध और केला अच्छा ऑप्शन माना जाता है.
5. हड्डियों को मिल सकता है फायदा (Good For Bones)
दूध में मौजूद कैल्शियम और केले में पाए जाने वाले मिनरल्स हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
6. पाचन को सपोर्ट कर सकता है (Supports Digestion)
केले में फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
7. कमजोरी और थकान कम करने में मदद (Reduces Weakness And Fatigue)
शरीर में लो एनर्जी महसूस होने पर यह कॉम्बिनेशन जल्दी एनर्जी देने में मदद कर सकता है.
बच्चों के लिए भी दूध-केला है अच्छा ऑप्शन
ग्रोइंग एज में बच्चों को प्रोटीन, कैल्शियम और एनर्जी की जरूरत होती है. ऐसे में दूध और केला फायदेमंद माना जाता है.
दूध और केले से बनने वाला शेक (Banana Shake) जल्दी तैयार हो जाता है और इसे हेल्दी स्नैक (Healthy Snack) की तरह भी लिया जा सकता है. हालांकि जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerence), डायबिटीज (Diabetes) या किसी तरह की एलर्जी (Allergy) की समस्या हो, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं