Nisha Madhulika Youtube Recipe Video: अक्सर हम सुबह क्या बनाऊं? इस सवाल को लेकर चिंता में रहते हैं, रोज-रोज कुछ नया बनाने के साथ कुछ हेल्दी बनाना बेहद मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब आपकी इस समस्या का समाधान मिल गया है. सुबह का नाश्ता जितना हेल्दी हो शरीर के लिए उतना सेहतमंद है. मीठी करंजी को सभी ने खाई होगी, लेकिन क्या कभी आपने नमकीन करंजी खाई है? अगर नहीं तो नोट करें रेसिपी.
Ingredients for Matar Karanji
- गेहूं का आटा
- बेसन
- अजवाइन
- तिल
- हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर
- पानी
- नमक
- तेल
- जीरा
- आलू
बनाने की विधि?
एक बाउल लें, उसमें गेहूं का आटा, बेसन, अजवाइन, तिल, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और इसका आटा गूँध लें. जब यह अच्छी तरह गूथ जाए, इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए रख दें. अब फिलिंग बनाने की तैयारी करें. एक कड़ाई लें, उसमें थोड़ा तेल डालकर एक चम्मच जीरा, अदरक-पेस्ट, मिर्च का पेस्ट, थोड़ी हींग, मटर, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह पका लें. जब मटर हल्के गल जाएँ, फिलिंग को निकाल लें और इसे पीस लें. अब उसी कड़ाई में उबले हुए आलू डालें और उसमें स्वादानुसार हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से भून लें. अब इसमें पीसी हुई मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब तैयार किए आटे को लें, उसकी लोई बनाकर अपनी पसंद की शेप दें और इसमें फिलिंग भर दें. इसे स्ट्रीम करें और फिर अच्छी तरह से स्ट्रीम होने के बाद एक कड़ाई में तेल डालकर तिल डालें और नमकीन करंजी को क्रिस्प होने तक सेंक लें और परोसें.
इसे भी पढ़ें: Women Safety: रात में Lady Driver कर रहीं कैब ड्राइव, सेफ्टी और कम्फर्ट का मेल, लड़कियों को खूब भा रहा है ये ऑप्शन
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं