Chaitra Navratri 5th Day Prasad: हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही पावन माना जाता है. आज नवरात्रि का पांचवां दिन है. नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की स्कंदमाता के रूप में पूजा की जाती है. इन्हें पद्मासनादेवी भी कहते हैं. कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा. माना जात है कि स्कंदमाता अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती है. इस दिन माता को केले से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.

केले से बनाएं ये 2 हेल्दी रेसिपी- (How To Make Banana Healthy Recipe For Bhog)
केला हलवा रेसिपी- (Banana Halwa Recipe)
सामग्री-
- पके केले
- दूध
- घी
- चीनी
- इलायची पाउडर
- केसर (वैकल्पिक)
- ड्राई फ्रूट्स
विधि-
इस हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश करें. एक पैन में घी गरम करें, मैश किए केले डालें. मध्यम आंच पर पकाएं, दूध और चीनी मिलाएं. इलायची पाउडर और केसर मिलाएं. गाढ़ा होने तक पकाएं. ड्राई फ्रूट्स से गर्निश करें और ठंडा होने पर भोग में चढ़ाएं.

केले की खीर कैसे बनाएं- (Banana Kheer Recipe)
सामग्री-
- केले
- दूध
- चीनी
- इलायची पाउडर
- केसर
- घी
- ड्राई फ्रूट्स
विधि-
इस खीर को बनाने के लिए केले को पतले स्लाइस में काटें. एक पैन में दूध उबालें, चीनी मिलाएं. केले के स्लाइस डालें, कुछ मिनट पकाएं. इलायची पाउडर और केसर मिलाएं. घी में भुने हुए मेवे डालें. ठंडा कर भोग में चढ़ाएं.
कैसा है मां स्कंदमाता का स्वरूप-
माता का स्वरूप, स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं. इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है. बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं. इनका वर्ण पूर्णतः शुभ्र है. ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं.
क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं