शारदीय नवरात्रि चल रही है, इन नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा करना अति शुभ माना जाता है. नौ दिनों में मां की पूजा का विधान भले एक जैसा हो लेकिन भोग हर दिन अलग-अलग व्यंजनों का लगाया जाता है. कलश स्थापित कर विधिवत शक्ति की आराधना करने वाले भक्त मां को हर दिन अलग-अलग व्यंजनों का भोग अर्पित करते हैं. नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है, जो चार भुजाओं वाली हैं. पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के दौरान किस व्यंजन का भोग मां को लगाते हैं और उसे कैसे बनाते हैं हम यहां बता रहे हैं.
स्कंदमाता का स्वरूप-
चार भुजाओं वाली स्कंदमाता दाहिने भुजा से भगवान स्कंद को गोद में पकड़े हैं, वहीं मां दूसरी भुजा में कमल धारण की हुई हैं. मां का एक हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए वर मुद्रा में हैं. स्कंदमाता शेर की सवारी करती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्कंदमाता का भोग- Skandmata Bhog Recipe:
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केले या उससे बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है. केले को चीनी और घी के साथ मिलाकर उसकी बर्फी बनाकर माता को चढ़ाई जा सकती है. आइए केले की बर्फी बनाने की रेसिपी जान लेते हैं.

केले की बर्फी- Banana Burfi Recipe:
सामग्री
- पका हुआ केला
- घी
- चीनी
- कटे हुए काजू
- बारीक कटा पिस्ता
- इलायची पाउडर
- फूड कलर (लाल)
केले की बर्फी बनाने का तरीका- How To Make Banana Burfi At Home:
सबसे पहले आप पके हुए केले को छील लें और उसे ग्राइंडर में डाल कर उसका पेस्ट तैयार कर लें. अब एक कहाड़ी या पैन गैस पर रखें और घी डालें. घी गर्म हो जाने पर काजू और पिस्ता को हल्का सा भून लें. अब फिर से कड़ाही में घी डालें और केले के पेस्ट को डाल कर हल्के आंच पर पकाएं. केले को तब तक पका लें जब तक कि इसका पानी सूख न जाए. थोड़ी देर बाद कड़ाही में थोड़ा घी और डालें, इसे चलाते रहें. केला सूख जाने पर इसमें चीनी मिलाएं और चलाते रहें. चीनी पिघल जाने पर इसमें पिस्ता और काजू डाल कर मिलाएं, साथ ही रंग भी मिला दें. अब एक थाली में घी लगाकर उसे ग्रीस कर लें और केले के मिश्रण को उसमें डाल कर फैला दें. ठंडा हो जाने पर इसे बर्फी की शेप में काट लें और माता को इसका भोग लगाएं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं