विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2022

Navratri 2022 5th Day: नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा, यहां जानें पूजा विधि, मंत्र और प्रसाद

Navratri 2022 5th Day: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है. नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की स्कंदमाता के रूप में पूजा की जाती है. इन्हें पद्मासनादेवी भी कहते हैं. कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा.

Navratri 2022 5th Day: नवरात्रि के पांचवें दिन होती है मां स्कंदमाता की पूजा, यहां जानें पूजा विधि, मंत्र और प्रसाद
Skandmata Pujan: स्कंदमाता मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं.

Navratri 2022 5th Day: आज नवरात्रि का पांचवां दिन है. नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की स्कंदमाता के रूप में पूजा की जाती है. इन्हें पद्मासनादेवी भी कहते हैं. कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा. इस दिन स्कंदमाता की पूजा करने से जीवन मे सुख और शांति आती है. स्कंदमाता मोक्ष प्रदान करने वाली देवी हैं. माता के स्वरूप की बात करें तो स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं. इनके दाहिनी तरफ की नीचे वाली भुजा, जो ऊपर की ओर उठी हुई है, उसमें कमल पुष्प है. बाईं तरफ की ऊपर वाली भुजा में वरमुद्रा में तथा नीचे वाली भुजा जो ऊपर की ओर उठी है उसमें भी कमल पुष्प ली हुई हैं. इनका वर्ण पूर्णतः शुभ्र है. ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं. माना जात है कि स्कंदमाता अपने भक्तों से बहुत जल्द प्रसन्न हो जाती है. ऐसी मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं. वहीं नि:संतान को माता के आर्शीवाद से संतान प्राप्ति होती है. माना जाता है स्कंदमाता की पूजा करने से भगवान कार्तिकेय भी प्रसन्न होते हैं. मां स्कंदमाता को केले और इससे बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. 

मां स्कंदमाता स्पेशल रेसिपी- Skandmata Special Recipe:

नवरात्रि के पांचवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की स्कंदमाता के रूप में पूजा की जाती है. इन्हें पद्मासनादेवी भी कहते हैं. कुमार कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा. माता को केले और केले से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. आप माता के लिए इस रेसिपी को आसानी से घर पर बना सकते हैं. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें. 

October 2022 Festival List: कब है दिवाली, दशहरा, धनतेरस और करवा चौथ, देखें अक्टूबर में आने वाले त्योहारों की पूरी लिस्ट

2dhnjg5o

मां स्कंदमाता पूजा विधि- Skandmata Pujan Vidhi:

नवरात्रि के पांचवें दिन स्नान आदि से निवृत हो जाएं और फिर इस दिन पीले रंगे के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें, स्कंदमाता का स्मरण करें. इसके पश्चात स्कंदमाता को अक्षत्, धूप, गंध, पुष्प अर्पित करें. उनको बताशा, पान, सुपारी, लौंग का जोड़ा, किसमिस, कमलगट्टा, कपूर, गूगल, इलायची आदि भी चढ़ाएं. फिर स्कंदमाता की आरती करें. 

Navratri 2022 Recipe: नवरात्रि के व्रत में लगाना है चटपटे स्वाद का तड़का, तो ट्राई करें साबूदाना चटनी बॉम्ब

मां स्कंदमाता मंत्र- Skandmata Mantra:

या देवी सर्वभूतेषु मां स्कन्दमाता रूपेण संस्थिता.
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 2022 5th Day, Navratri 5th Day Puja, Navratri 5th Day, Skandmata Aarti, Skandmata Mantra, Skandmata Devi, Skandmata Maa Facts, Skandmata Puja Vidhi, Skandmata Bhog, Skandmata Color, Skandmata Prasad, Skandmata Puja Day, Navratri 2022 9th Day, Navratri 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com