Navratri 5th Day 2024: नवरात्रि के पांचवें दिन (Navratri 5th Day) मां स्कंदमाता (Maa Skandmata) की पूजा की जाती है. स्कंद यानी कार्तिकेय की माता होने के कारण देवी को स्कंदमाता का नाम मिला है. माता के इस रूप में उनके गोद में कार्तिकेय विराजमान रहते हैं. माना जाता है कि माता के इस ममतामयी रूप की पूजा अर्चना से बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं नवरात्रि के पांचवें देवी मां के स्कंदमाता रूप की पूजा कैसे करनी चाहिए, पूजा की विधि (Puja Vidhi), मंत्र और किस चीज से लगाना चाहिए माता को भोग.
मां स्कंदमाता को केले के हलवे का लगाएं भोग- (Maa Skandmata Bhog Recipe)
स्कंदमाता को केले और केले से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. आप केले का हलवा बनाकर देवी को भोग लगा सकते हैं. हलवा बनाने के लिए सबसे पहले केलों को छीलकर एक इंच के टुकड़े काट लें. आंच पर कड़ाही चढ़ाएं और एक कप घी डालकर गर्म करें. कटे और मैश किए हुए केले घी में डाल दें. कुछ समय के लिए भुने और एक कप चीनी डाल दें. अब गाढ़ा होने तक पकाएं. आंच से उतारने के बाद इलायची पाउडर डालें. हलवा बनकर तैयार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- बुढ़ापे को रखना है दूर ताकि शरीर और त्वचा दोनों रहे जवान तो डाइट में जरूर शामिल करें ये एक चीज

स्कंदमाता का स्वरूप-
चार भुजाओं वाली स्कंदमाता दाहिने भुजा से भगवान स्कंद को गोद में पकड़े हैं, वहीं मां दूसरी भुजा में कमल धारण की हुई हैं. मां का एक हाथ भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए वर मुद्रा में हैं. स्कंदमाता शेर की सवारी करती हैं.
मां स्कंदमाता पूजन विधि- (Maa Skandmata Puja Vidhi)
नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा के लिए प्रात: स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें. पूजा के लिए हाथ में लाल पुष्प लेकर देवी स्कंदमाता का आह्वान करें. देवी को अक्षत, धूप, गंध, फूल, बताशा, पान, सुपारी, लौंग चढ़ाएं. माता की आरती कर, शंख बजाएं और मंत्रों का जाप करें.
मां स्कंदमाता मंत्र- (Maa Skandmata Mantra)
या देवी सर्वभूतेषू मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए | व्रत में घी खाने के फायदे | Navratri me kya khana chahiye
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं