Anti Aging Foods: लंबे समय तक जवां रहना भला किसे पसंद नहीं हैं. कौन नहीं चाहता कि वो उम्र से कम दिखे. हालांकि ऐसा बहुत कम हो पाता है क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे शरीर में भी कई बदलाव होते हैं और उम्र के साथ हमें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. बढ़ती उम्र में अगर त्वचा की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो चेहरे पर झुर्रियां और कई समस्याएं होने लगती हैं. झुर्रियां पड़ जाने से चेहरे की सुंदरता कम हो जाती है. त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल कर सकते हैं. अक्सर हम चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए बाजार के महंगे-महंगे प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन चेहरे पर ज्यादा प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना स्किन को खराब कर सकता है. महंगे प्रोड्क्ट त्वचा को बाहर से रंगत दे सकते हैं. लेकिन पोषण से भरपूर डाइट स्किन को अंदर से हेल्दी बनाती है. तो चलिए जानते हैं एक ऐसे ही फल के बारे में जो आपकी स्किन के लिए किसी औषधी से कम नहीं है.
एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसे दूसरे फलों की तुलना में थोड़ा महंगा माना जाता है. एवोकाडो को स्किन, हेयर और हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है. इसे एलीगेटर पियर्स के रूप में जाना जाता है और वैज्ञानिक भाषा में पर्सिया अमरीकाना भी कहा जाता है. एवोकाडो में हाई फैटी एसिड, विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर में मात्रा में पाए जाते हैं. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Photo Credit: iStock
क्या स्किन के लिए फायदेमंद है एवोकाडो- (Is Avocado Good For Skin)
एवोकाडो में जरूरी विटामिन जैसे कि विटामिन ए व विटामिन ई होता है, जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है. इतना ही नहीं ये उम्र से कम दिखाने में भी हमारी मदद कर सकता है.
टैनिंग से बचने के लिए घर पर बनाएं सनस्क्रीन | How to make sunscreen at Home in Hindi| DIY SunScreen
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं