- वरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है.
- नवरात्रि देश में सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है
- इस साल विजय दशमी या दशहरा 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
नवरात्रि शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और लोगों ने इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाने तैयारी भी शुरू कर दी है. नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है जो देवी दुर्गा को समर्पित है. नवरात्रि देश में सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है, और इस साल यह त्योहार 29 सितंबर, 2019 से 7 अक्टूबर, 2019 तक मनाया जाएगा. वहीं इस साल विजय दशमी या दशहरा 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा. नवरात्रि के दौरान, अनगिनत भक्त सात्विक आहार अपनाते हैं, इसके अलावा मांसाहारी भोजन खाने से परहेज करते हैं, साथ ही इस दौरान खाने में प्याज और लहसुन का भी इस्तेमाल नहीं किया जाता. नवरात्रि उपवास के दौरान लोग ज्यादातर आलू, साबूदाना, फल और दूध से बनी चीजों का सेवन करते हैं. लेकिन, इन सब सामग्री में से आलू का सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है, आलू एक बहुमुखी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सब्जी बनाने से लेकर विभिन्न तरह के व्यंजन बनाने में किया जा सकता है.
चीज का ट्विस्ट देकर घर पर इस तरह बनाएं पानी पूरी
यहां आलू से बनाएं जाने वाले ऐसे 5 स्वादिष्ट स्नैक्स की एक लिस्ट है जिन्हें आप इस बार नवरात्रि में बना सकते हैं:
आलू टिक्की
आलू टिक्की एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय स्ट्रीट फूड है. आलू की पैटी को चटनी और चाट मसाला डालकर परोसा जाता है. ध्यान रहे कि व्रत के दौरान सेंधा नमक का उपयोग करें.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

आलू चाट
उत्तर भारत की दूसरी मशहूर डिश है आलू चाट, जिसे आलू के तले हुए टुकड़ों के साथ बनाया जाता है. अगर आप कैलोरी में कटौती करने की योजना बना रहे हैं, तो आप उबले हुए आलू का भी उपयोग कर सकते हैं! उबले हुए आलू को छीलकर छोटे क्यूब्स में काट लें.नींबू का रस, चाट मसाला, जीरा, मिर्च पाउडर और काला नमक डालें. अच्छी तरह मिलाएं.

आलू पकौड़ा
स्नैक्स के बारे में सोचते ही सबसे पहले आपके दिमाग में एक प्लेट पकौड़े की ही तस्वीर आती है. आलू के पकौड़े या फ्राइड आलू बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन जब आप व्रत के लिए आलू के पकौड़े बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप सिंघाड़े का आटा या कुट्टू के आटे का ही इस्तेमाल करके पकौड़े के लिए बैटर बनाएं.

आलू मखाना
मखाना व्रत के लिए एक और ऐसी बेहतरीन सामग्री है जिसे आप खाए बिना नहीं रह सकते है. मखानों में जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर घी में भूनें. साथ ही इसमें उबले हुए आलू के कुछ टुकड़े डालें, इन्हें अच्छी तरह से मिक्स करके इस पर नींबू का रस डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

होममेड बनाना चीप्स आलू चिप्स
जब आप अपने आप कुछ बना सकते हैं तो बाजार से खरीदी गई चिप्स लेकर क्यों खाएं. आप चिप्स का एक बैच बना सकते हैं और जब भी इन्हें खाने की क्रेविंग हो तो आप इन्हें खा सकते हैं. आलू को धोकर छील लें, इसे पतला स्लाइस करें. अपने स्लाइसर की एक तरफ पानी का एक बाउल रखें और इसमें स्लाइस चिप्स को डालें. इससे आलू काले नहीं पड़ते. चिप्स को साफ किचन टॉवल पर सूखाएं और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं