विज्ञापन

ओरिजिनल सोयाबीन की पहचान कैसे करें? ये रहा असली और नकली में फर्क

सोयाबीन के दीवाने हैं, तो खरीदने से पहले असली और नकली में फर्क जान लें, जानें क्वालिटी चेक करने का सही तरीका क्या है.

ओरिजिनल सोयाबीन की पहचान कैसे करें? ये रहा असली और नकली में फर्क
सोयाबीन असली है या नकली कैसे पहचानें?
NDTV

सोया चंक्स उन लोगों के लिए जो कम पैसों में प्रोटीन का अच्छा विकल्प ढूंढते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे आप पुलाव, बिरयानी, सब्ज़ी या शाम के नाश्ते में मिलाकर मजे से खा सकते हैं. सोया चंक्स की सबसे अच्छी बात यह है कि ये मसालों का स्वाद बहुत जल्दी सोख लेते हैं और पकने के बाद इनका स्वाद काफी हद तक मीट जैसा लगता है, लेकिन, बाजार में मिलने वाला हर सोया चंक्स का पैकेट या खुला सामान एक जैसी अच्छी क्वालिटी का नहीं होता. कई बार इनमें मिलावट या खराब माल मिलने का डर रहता है. इसलिए खरीदते समय और इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान जरूर रखें.

रंग और दिखने में कैसा है?

अच्छी क्वालिटी के सोया चंक्स हल्के क्रीम, बादामी या हल्के पीले रंग के होते हैं. अगर आपको किसी पैकेट में बहुत ज्यादा चमकता हुआ या अजीब सा रंग दिखे, तो उसे लेने से बचें. चंक्स पर किसी भी तरह के काले-सफेद धब्बे, फफूंद या बहुत ज्यादा चूरा नहीं होना चाहिए.अगर पैकेट बंद सोया चंक्स ले रहे हैं, तो देखें कि पैकेट कहीं से कटा-फटा न हो और उस पर एक्सपायरी डेट, कंपनी का नाम और बैच नंबर साफ-साफ लिखा हो.

महक और छूने में कैसा महसूस होता है?

सूखे सोया चंक्स में से हल्की अनाज जैसी या सोयाबीन की अपनी खुशबू आती है. अगर पैकेट खोलते ही किसी केमिकल, सीलन या सड़न की अजीब बदबू आए, तो समझ जाएं कि माल खराब हो चुका है.

भिगोने और पकाने के बाद ध्यान दें:

सोया चंक्स को पकाने से पहले जब आप पानी में भिगोते हैं, तो वे पानी सोखकर आकार में बड़े, नरम और स्पंजी हो जाते हैं. अगर भिगोने के बाद भी वे पत्थर की तरह कड़े रहें, बहुत ज्यादा चिपचिपे हो जाएं या पानी में गलकर बिखरने लगें, तो समझ जाएं उनकी क्वालिटी अच्छी नहीं है.

इसे भी पढ़ें: फलाहार में क्या बनाएं? इस नवरात्रि ट्राई करें साबूदाना और आलू से बना चीला, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soyabean, Fake Vs Real, Soyabean Benefits, Soya Chunks, Soybean Calcium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com