विज्ञापन

प्लास्टिक के अंडों को कैसे पहचानें? कहीं आपके घर में तो नहीं

प्लास्टिक अंडे की अफवाह से हैं परेशान? FSSAI ने बताया घर पर ही अंडे की सच्चाई जानने का आसान पानी वाला टेस्ट, देखें कैसे करें चेक.

प्लास्टिक के अंडों को कैसे पहचानें? कहीं आपके घर में तो नहीं
असली अंडे की पहचान कैसे करें?
NDTV

कभी-कभी किचन में अंडा फोड़ते वक्त हमारे मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या यह अंदर से बिल्कुल ताजा है या खराब हो चुका है. आज के समय में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं, जिनमें बाजार में ‘प्लास्टिक के अंडे' बिकने तक के दावे किए जाते हैं. इन अजीबोगरीब वीडियोज़ को देखकर आम इंसान यही सोचता है कि आखिर असली और नकली में फर्क कैसे किया जाए. लोगों के मन से इस तरह के डर और भ्रम को दूर करने के लिए, देश की खाद्य सुरक्षा संस्था FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसकी मदद से आप पता लगा सकते हैं कि अंडा असली है या नकली.

देखें वीडियो...

FSSAI ने बताया पानी से जांच करने का सही तरीका

FSSAI के मुताबिक, यह पता लगाने का सबसे बेहतरीन और पुराना तरीका ‘पानी का टेस्ट' है. इसके लिए आपको कोई लैबोरेटरी जाने की जरूरत नहीं है, बस घर में रखा एक कटोरा या कांच का गिलास पानी से भरना है,

  • ताजा अंडा: जब आप अंडे को पानी से भरे बर्तन में प्यार से डालेंगे, तो एक ताजा अंडा सीधे तली में जाकर आराम से लेट जाएगा.
  • बासी या पुराना अंडा: जैसे-जैसे अंडा पुराना होने लगता है, उसके छिलके में बने छोटे-छोटे छिद्रों से नमी धीरे-धीरे बाहर उड़ने लगती है. इसके अंदर हवा की थैली बड़ी हो जाती है, जिससे पुराना अंडा पानी में या तो सीधा खड़ा हो जाता है या फिर ऊपर तैरने लगता है.

क्या पीला हिस्सा और सफेदी मिलने से अंडा नकली हो जाता है?

अक्सर लोगों को लगता है कि अगर अंडे का पीला हिस्सा और सफेदी आपस में मिल जाए तो अंडा नकली है. सोशल मीडिया पर भी यही बात फैलाई जाती है कि ऐसा अंडा प्लास्टिक का होता है, पर ये सच नहीं है. असल में जब अंडा पुराना होने लगता है तो अंदर से उसकी पकड़ कमजोर हो जाती है. इसी वजह से जर्दी और सफेदी एक-दूसरे में घुलने लगती है. ये कोई नकली होने की निशानी नहीं, बस अंडे के पुराने होने का एक नॉर्मल प्रोसेस है.

अंडा अंदर से सूखता क्यों है?

वहीं अंडे के सूखने की बात करें तो उसका छिलका ऊपर से भले टाइट दिखता है, पर उसमें बारीक छेद होते हैं. धीरे-धीरे उन्हीं छेदों से उसकी नमी बाहर निकल जाती है और अंदर हवा भर जाती है. इसलिए अंडा अंदर से सूखा-सूखा लगने लगता है.

इसे भी पढ़ें: बचे हुए चावल से बनाएं 7 टेस्टी डिशेज, टिफिन खाली करके लाएंगे बच्चे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Real Egg Vs Fake Egg, How To Identify Real Eggs, Anda Asli Hai Ya Nakli Kaise Pata Kare, Food, FSSAI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com