साबूदाना का चिल्ला कैसे बनाएं?
NDTV
नवरात्रि का व्रत है, लेकिन कुछ चटपटा खाने का मन है? साबूदाना और कच्चे आलू से बना ये चिल्ला व्रत के लिए एक बेहद शानदार और झटपट तैयार होने वाला विकल्प है. पारंपरिक फलाहारी व्यंजनों से हटकर कुछ अलग खाने का मन हो, तो यह रेसिपी बिल्कुल सही बैठती है. इसमें साबूदाने का हल्का लचीलापन और कच्चे आलू का कुरकुरापन मिलकर एक स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको घंटों पहले से तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ती, बस थोड़े से साबूदाना भिगोकर आप इस मजेदार चिल्ला को तैयार कर सकते हैं.
देखिए वीडियो...
सामग्री:
- कच्चे आलू (3 छिले और बारीक कद्दूकस किए हुए)
- साबूदाना (आधा कप 1 से 2 घंटे के लिए पानी में भिगोया हुआ)
- काली मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- जीरा पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- सेंधा नमक (स्वादानुसार)
- तेल या घी (चिल्ला सेकने के लिए)
- बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- अदरक और हरा धनिया (यदि आप व्रत में खाते हैं)
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को मिक्सी के जार में डालें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर दरदरा पीस लें.
- अब एक बड़े बर्तन में बारीक कद्दूकस किए हुए कच्चे आलू लें, इसमें पिसा हुआ साबूदाना डालें.
- इसके बाद इसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और सेंधा नमक मिलाएं. अगर आप व्रत में हरी मिर्च, अदरक या हरा धनिया खाते हैं, तो उन्हें भी इसी समय डाल दें.
- सभी सामग्रियों को हाथों या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें. आवश्यकतानुसार 2 से 3 चम्मच पानी डालकर एक मीडियम गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
- गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन या तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. अब तैयार बैटर का एक बड़ा चमचा पैन पर डालें और हल्के हाथों से फैला लें.
- इसे लो-मीडियम फ्लेम पर लगभग 2 मिनट तक पकने दें. जब यह नीचे से पैन छोड़ने लगे और हल्का सुनहरा हो जाए, तब इसे पलट दें और दोनों तरफ से सेकें.
- इस स्वादिष्ट और पौष्टिक व्रत के चिल्ले को आप अपनी मनपसंद हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें.
इसे भी पढ़ें: Navratri 2nd Day: नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्माचरिणी को लगाएं इस खास चीज का भोग, नोट करें रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Navratri, Falahari Recipes, Sabudana Aloo Cheela, Sabudaba Recipes, Sabudana Bnane Ta Tarika