विज्ञापन

मूली के पत्तों से बनाएं तीखी-चटपटी चटनी, खाएं बाजरे से लेकर मक्के की रोटी के साथ, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

मूली के पत्तों को अगर आप फेंक देते हैं, तो ऐसी गलती आज से नहीं करेंगे. इस पत्तों की ऐसी जबरदस्त स्वादिष्ट चटनी बन सकती है, जिसे आप सर्दियों में बनने वाली मक्के-बाजरा की रोटी के साथ खा सकते हैं. इससे इन रोटियों का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. यहां जानते हैं रेसिपी-

मूली के पत्तों से बनाएं तीखी-चटपटी चटनी, खाएं बाजरे से लेकर मक्के की रोटी के साथ, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद
Mooli Ke Patto ki Chutney : मूली के पत्तों की चटपटी चटनी

सर्दियों में घर-घर मूली आती है. सलाद, पराठे और सब्जी के लिए मूली तो इस्तेमाल हो जाती है, लेकिन उसके पत्ते अक्सर कूड़ेदान में चले जाते हैं. बहुत कम लोग जानते हैं कि जिन पत्तों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उनमें मूली से भी ज्यादा पोषण मौजूद होता है. यहां हम मूली के पत्तों की स्वादिष्ट और चटपटी चटनी की रेसीपी बताएंगे. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Cook With Parul से ली गई है. पारुल ने चटनी को तैयार करने क ऐसा तैयार बताया है, जिससे पत्तों की कड़वाहट लगभग खत्म हो जाती है और चटनी का रंग भी हरा-भरा बना रहता है. यही कारण है कि जो लोग सामान्य तौर पर मूली के पत्ते खाना पसंद नहीं करते, वे भी इस चटनी को चाव से खाते हैं.

वीडियो में देखें रेसिपी...

ऐसे खत्म करे मूली के पत्तों की कड़वाहट

मूली के पत्तों की सबसे बड़ी समस्या उनकी कड़वाहट होती है. रेसिपी में सबसे पहले मोटे डंठल हटाने की सलाह दी गई है, क्योंकि यही टेक्सचर और स्वाद दोनों बिगाड़ते हैं. इसके बाद पत्तों को नमक वाले पानी में भिगोकर और फिर हल्का ब्लांच करके इस्तेमाल किया जाता है. यही ट्रिक चटनी का स्वाद कई गुना बेहतर बना देती है.

अब शुरू करें चटनी बनाना

इसके लिए एक कड़ाही में 1 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें 1/4 चम्मच हींग और 1 चम्मच जीरा डालें. इसके बाद कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और 8-10 लहसुन की कलियां डालकर भून लें. अब ब्लांच किए हुए मूली के पत्ते डालकर 2 मिनट तक पकाएं, ताकि उनका अतिरिक्त पानी पूरी तरह सूख जाए. यही स्टेप चटनी को लंबे समय तक खराब होने से भी बचाता है.

मूंगफली और तिल देंगे क्रीमी टेक्सचर

एक पैन में 2 बड़े चम्मच मूंगफली और 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल हल्का भून लें. ठंडा होने पर इन्हें पीस लें. अब इसमें तैयार मूली के पत्ते, थोड़ा नींबू का रस, स्वादानुसार नमक और थोड़ा-सा गुड़ मिलाकर पीस लें. ध्यान रखें कि चटनी बनाते समय पानी बिल्कुल न डालें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है.

किन चीजों के साथ खाएं मूली की चटनी?

इस चटनी को आप बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, पराठे, पूरी और नॉर्मल दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. ऊपर से सरसों के तेल, लहसुन और हरी मिर्च का तड़का लग जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. 

ये भी पढ़ें - मेथी प्याज का लच्छा पराठा ऐसा कि खाते रह जाओगे, हर कोई बार-बार बनाने की करेगा डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mooli, Mooli Chutney Recipe, Food, Lifestyle, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com