विज्ञापन

प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स की 5 स्वादिष्ट रेसिपी, वेट लॉस में करेंगी मदद

अगर आप भी वजन घटाने की जर्नी पर हैं और एक ही जैसी बेस्वाद चीजें खाकर बोर हो चुके हैं, तो सोया चंक्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. इनमें भर-पूर प्रोटीन होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार भूख लगने की प्रॉब्लम खत्म कर देता है.

Gallery View
  • चटपटा सोया स्प्राउट्स सलाद
    उबले हुए सोया चंक्स को बारीक कटे प्याज, टमाटर, खीरा और उबले मूंग के साथ मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस, चुटकी भर भुना जीरा और काला नमक डालकर टॉस करें. यह शाम की हल्की भूख का परफेक्ट जवाब है.
  • सोया वेजी स्टिर-फ्राई
    एक चम्मच ऑलिव ऑयल में लहसुन, शिमला मिर्च, गाजर और सोया चंक्स को तेज आंच पर टॉस करें. थोड़ा सा सोया सॉस और काली मिर्च पाउडर छिड़कें. 10 मिनट में आपका हाई-प्रोटीन डिनर तैयार.
  • सोया भुर्जी
    पनीर भुर्जी तो सब बनाते हैं, कभी सोया चंक्स को मिक्सी में दरदरा पीसकर बनाएं. बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च और बेसिक मसालों के साथ तड़का लगाएं. यह रोटी या ब्राउन ब्रेड के साथ कमाल लगती है.
  • सोया टिक्की
    उबले सोया को मैश करके उसमें उबला हुआ एक छोटा आलू, कसा हुआ पनीर और धनिया मिलाएं. छोटी टिक्कियां बनाकर तवे पर कम तेल में सेक लें. यह शाम की टी-टाइम क्रेविंग के लिए सबसे सही चीज है.
  • सोया पुलाव
    ब्राउन राइस या समा के चावल के साथ सोया चंक्स, हरी मटर और खड़े मसाले डालकर कुकर में एक सीटी लगाएं. यह झटपट बनने वाली ऐसी डिश है जो लंच बॉक्स के लिए एकदम सही है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com