- भारत में स्ट्रीट फूड के प्रशंसक बड़ी संख्या मे हैं.
- वड़ा पाव सबके फेवरेट स्ट्रीट फूड में से एक है.
- अब इसे वर्ल्ड के बेस्ट सैंडविच में 13 वां स्थान मिला है.
World Best Sandwich: भले ही वड़ा पाव मुंबई स्ट्रीट फूड कल्चर की खासियत है, लेकिन यह डिश पूरे भारत में लोकप्रिय है, और अब ऐसा लग रहा है कि इसने बाकी दुनिया को भी अपना दीवाना बना लिया है. टेस्ट एटलस एक ट्रैवल गाइड प्लेटफॉर्म है जो रेसिपी और फूड रिव्यूस करता है, उसने अपनी 50 "सर्वश्रेष्ठ सैंडविच इन द वर्ल्ड" की एक लिस्ट जारी की है जिसमें वड़ा पाव को दुनिया के टॉप सैंडविच में से एक का स्थान मिला है. बता दें कि वड़ा पाव को 13वें स्थान पर रखा गया है और इसने भारतीय व्यंजनों को गौरवान्वित किया है.
टेस्ट एटलस ने 50 विनिंग सैंडविच की इस लिस्ट को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है. इसने दुनिया के 100 वें वर्ल्ड बेस्ट सैंडविच की लिस्ट का लिंक भी शेयर किया. लिंक के कैप्शन पर लिखा है," दुनिया के 100 वर्ल्ड बेस्ट सैंडविच.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Food Festivals: इस महीने दिल्ली-एनसीआर में 5 रोमांचक फूड फेस्टिवल, जानें लोकेशन, डेट और समय
यहां देखें पोस्ट:
All about 100 best-rated sandwiches in the world at the link: https://t.co/OS7SzEZhKN pic.twitter.com/IybKxsXFpu
— TasteAtlas (@TasteAtlas) February 27, 2023
अपनी वेबसाइट पर, टेस्ट एटलस ने वड़ा पाव का एक शार्ट सा डिसक्रिप्शन दिया है: "यह प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड अशोक वैद्य नाम के एक स्ट्रीट वेंडर से उत्पन्न हुआ है, जो 1960 और 1970 के दशक में दादर रेलवे स्टेशन के पास काम करता था. उसने मजदूरों की भूख को शांत करने के लिए एक तरीका निकाला और एक ऐसी डिश तैयार करने के बारे में सोचा जो बनाने में आसान और सस्ती हो. इस तरह से अशोक ने वड़ा पाव बनाया और इसकी लोकप्रियता आसमान छू गई.
इस लिस्ट में और भी कई फेमस आइटम्स के बारे में बताया गया है. तुर्की के टॉम्बिक ने इस लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है. क्यूबन सैंडविच, एवोकैडो टोस्ट, फ्रेंच डिप सैंडविच और इस तरह के और भी कई टेस्टी फूड है जो इस लिस्ट में शामिल हुए हैं.
इस ट्वीट को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि, कुछ लोगों को अपने फेवरेट सैंडविच को इस लिस्ट में ना पाकर निराशा भी हुई. इसके अलावा इस पोस्ट पर इस तरह के कई कमेंट भी हुए हैं
:
"हर कोई जानता है कि मैकडॉनल्ड्स का स्टेक, अंडा और चीज़ बैगल अब तक का सबसे बेस्ट सैंडविच है."
"मैं विश्वास नहीं कर सकता ग्रीन चिली चीज़बर्गर इस लिस्ट में नहीं है!"
"यहाँ हमारे पास चिली से Chacarero और Barros Luco हैं, जो दुनिया भर में सबसे अच्छे सैंडविच हैं. इसलिए, अपनी सूची को अपडेट करें."
क्या आप भी अपने प्यारे वड़ा पाव को इस लिस्ट में देखकर खुश हैं जैसे हम हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं