मां और बच्चे का रिश्ता बेहद करीबी होता है. इसमें खूब सारा प्यार और भरोसा होता है. एक बच्चे को शायद इस दुनिया में सबसे ज्यादा विश्वास अपनी मां पर ही होता है. उसे लगता है कि उसकी मां उससे कुछ नहीं छिपाती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी बहुत सी बातें हैं, तो मां अपने बच्चें से शेयर नहीं करती. एक नजर उन्हीं बातों पर...
तुम्हारे आंसू...

जब कभी तुम रोते हो, तो दुख मां को होता है. मां कभी अपने बच्चों से यह बात साझा नहीं कर पाती. वह बस खुद को स्ट्रॉन्ग कर तुम्हारे आंसुओं को हंसी में बदलना चाहती है.
तुम्हारी हंसी
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

सच है... मां के लिए इस दुनिया में अगर सबसे सुरीली आवाज कोई है, तो वह तुम्हारी हंसी की है. वह इसे सुनकर अपना हर दुख भूल जाती है. तभी तो वह दिन भर की थकान के बाद भी बचपन में तुम्हें बिस्तर पर लिटा कर जमकर गुदगुदी करती थी. जानते हो उसी से उसकी दिन भर की थकान दूर होती थी.
उसे भी आती है मां की याद

मां इस घर और तुम्हारी परवरिश में इतनी व्यस्त हो गई है कि वह अपनी मां के पास नहीं जा पाती. लेकिन वह इस बात की शिकायत किसी से नहीं करती. न ही तुमसे यह कहती है कि उसे भी अपनी मां की याद आती है.
तुमने उसे रुलाया है

हां, ऐसा एक बार नहीं कई बार हुआ है. तुम अपनी कड़वी बातों से कई बार उसका दिल तोड़ देते हो या हो सकता कि बचपन में तुम्हें बीमार देखकर या परेशान देखकर भी कई बार वह तुम्हारे लिए रोई हो. लेकिन मां यह बात तुमसे कभी शेयर नहीं करती...
चॉकलेट उसकी भी फेवरेट है

बचपन में तुमने खूब चॉकलेट खाई हैं. कभी-कभी अपने हिस्से की खत्म करने के बाद तुमने मां के हिस्से की भी खा ली होगी. लेकिन मां ने कभी इस तुम्हें यह कहकर अपनी चॉकलेट देने से मना नहीं किया कि वह भी चॉकलेट को पसंद करती है और उसे खाना चाहती है...
पापा का गुस्सा

कई बार तुम्हारी गलतियों पर वह पापा का गुस्सा झेल लेती है. लेकिन वह तुम्हें इस बात का अहसास नहीं होने देती. ताकि तुम्हारा मन उदास न हो.
कैसे पाला है

हो सकता है कि वह कभी कह दे कि तुम अपने आप ही इतने बड़े या समझदार नहीं हो गए... लेकिन वह इस बात को कभी तुम पर जाहिर नहीं होने देती कि तुम्हारी परवरिश में कितनी मेहनत लगी है, कि उसने तुम्हें बस नौ महीने ही पेट में ही नहीं, उसके बाद गोद में भी पाला है... कुछ इमोशन और बातें मां बस अपने मन में ही रखती है, जाने क्यों...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं