विज्ञापन

IPO में निवेश कैसे करें, पैसा लगाने से पहले जान लीजिए ये गोल्डन रूल्स

शेयर बाजार के इतिहास के बड़े IPO में से एक जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ ने खुलते ही पहले दिन 1.66 गुना सब्सक्रिप्शन हासिल कर लिया है, जिसमें संस्थागत हिस्सा 4.86 गुना भरा है. जानें आईपीओ में कैसे निवेश करते हैं और नुक्सान से बचने के लिए किन सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए.

IPO में निवेश कैसे करें, पैसा लगाने से पहले जान लीजिए ये गोल्डन रूल्स
आईपीओ अप्लाई करने का तरीका .
NDTV
नई दिल्ली:

IPO Subscription Process: शेयर बाजार के इतिहास के सबसे बड़े इश्यू में शुमार जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड ने खुलते ही निवेशकों के बीच तहलका मचा दिया है. पहले दिन ही यह इश्यू कुल 1.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है, जिसमें संस्थागत निवेशकों का हिस्सा करीब 4.86 गुना भर चुका है. यानी कंपनी ने एंकर निवेशकों से ही 8,109 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं. ग्रे मार्केट में भी जियो का आईपीओ 24 प्रतिशत से अधिक के मजबूत प्रीमियम (GMP) पर ट्रेड कर रहा है. यह आईपीओ 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा.

किसी भी कंपनी के शेयर को पहली बार शेयर मार्केट में खरीदे जाने की प्रक्रिया यानी Initial Public Offering -IPO कहलाती है. इसमें निवेश करने के लिए निवेशक के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट होना जरूरी है.

ऐसे शुरू करें IPO में निवेश

अगर आप भी जियो या किसी दूसरी आईपीओ में दांव लगाना चाहते हैं, तो नीचे दी गई आसान स्टेप्स को फॉलो कर इसकी शुरुआत कर सकते हैं.  

  • किसी मान्यता प्राप्त ब्रोकर जैसे Zerodha, Groww, Angel One के साथ अपना एक्टिव अकाउंट बनाएं.
  • अपने ब्रोकिंग ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करें और IPO विकल्प पर क्लिक करें.
  • वर्तमान में खुले हुए आईपीओ की सूची से कंपनी चुनें। इसके बाद लॉट साइज और कट ऑफ प्राइस चुनकर अपनी बिड सबमिट करें.
  • अपनी UPI ID दर्ज करें. आपके फोन पर यूपीआई ऐप जैसे Google Pay, PhonePe पर मैंडेट रिक्वेस्ट आएगी. इसे अप्रूव करते ही आपके बैंक खाते में पैसे ब्लॉक हो जाएंगे. शेयर न मिलने पर यह पैसा खुदबखुद अनब्लॉक हो जाता है.

निवेश करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आईपीओ (IPO) में निवेश करने से पहले कुछ बेहद महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहराई से जांच करना आवश्यक है, ताकि निवेशक की मेहनत की कमाई सुरक्षित रहे और भविष्य में बेहतर रिटर्न मिल सके.

कंपनी का बिजनेस और भविष्य की मांग

सबसे पहले कंपनी के बिजनेस मॉडल और भविष्य में उसकी मांग का आकलन करना चाहिए. यह जानना बेहद जरूरी है कि कंपनी का विजन कितना मजबूत है. अगर कंपनी का बिजनेस मॉडल कमजोर है या भविष्य की जरूरतों के अनुकूल नहीं है, तो ऐसा शेयर आपको लंबे समय में भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

DRHP दस्तावेज की जांच

सेबी के पास उपलब्ध आधिकारिक फाइलिंग यानी ड्राफ्ट रेड हेंपस प्रोस्पेक्टस (DRHP) दस्तावेज को ध्यान से पढ़ना चाहिए. इसमें कंपनी के पिछले वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड और कंपनी पर मौजूद कुल कर्ज की पूरी जानकारी होती है. इससे निवेशक को कंपनी की वास्तविक आर्थिक सेहत का सही अंदाजा मिलता है.

पैसे का इस्तेमाल

यह जानना बहुत जरूरी है कि कंपनी आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कहां करने वाली है. अगर जुटाया गया पैसा बिजनेस के विस्तार और विकास में लगाया जा रहा है, तो यह एक सकारात्मक संकेत है. वहीं, अगर पुराने प्रमोटर या निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकल रहे हैं, तो निवेशकों को तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए.

वैल्यूएशन की जांच

शेयर के PE रेश्यो यानी Price-to-Earnings Ratio और उसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों से तुलना करके वैल्यूएशन की जांच करे यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि शेयर अपनी वास्तविक कीमत से बहुत ज्यादा महंगा यानी ओवरप्राइस्ड न हो, वरना लिस्टिंग के बाद गिरावट का खतरा बढ़ जाता है.

ग्रे मार्केट प्रीमियम

अनऑफिशियल मार्केट ट्रेंड यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर नजर रखना बहुत ही जरूरी है. लेकिन इसके साथ यह भी समझना जरूरी है कि यह सिर्फ लिस्टिंग गेन का एक अनुमान मात्र है. इस पर आंख मूंदकर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए निवेश का फैसला कभी भी सिर्फ जीएमपी देखकर न लें.

यह भी पढ़ें- Stock Market की गिरावट में छुपा है अमीरी का रास्ता, जानिए दिग्गजों के वो 5 गुप्त मंत्र, जो कर देगा मालामाल

शुरुआत के लिए थंब रूल

अगर आप बिल्कुल नए निवेशक हैं, तो केवल उन्हीं आईपीओ में आवेदन करें, जिनका सब्सक्रिप्शन स्टेटस खासकर QIB और HNI की ओर से किए गए निवेश आखिरी दिनों में मजबूत दिखाई दे. साथ ही, यह पहले तय कर लें कि आप केवल लिस्टिंग गेन यानी शॉर्ट टर्म मुनाफा चाहते हैं या कंपनी में लॉन्ग टर्म निवेश करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें- सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश से पहले PFRDA के बताएं इन बातों का रखें ध्यान, अमीर बनने का कोई शॉर्टकट नहीं होता

 डिस्क्लेमर: यह आईपीओ में पैसा लगाने की सलाह नहीं, बल्कि एक सामान्य जानकारी है. शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति की समीक्षा करें और आवश्यकता पड़ने पर सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार की मदद लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Marekt, Share Bazar, IPO, IPO News, IPO Allocation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com