विज्ञापन

सहजन की पत्तियों और केले से बनाएं पोषण से भरपूर हेल्दी ड्रिंक, फटाफट नोट करें मोरिंगा-बनाना स्मूदी रेसिपी

अगर आप रोजाना की डाइट में कोई ऐसा सुपरफूड शामिल करना चाहते हैं जो स्वाद और पोषण दोनों दे, तो मोरिंगा लीव्स स्मूदी एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

सहजन की पत्तियों और केले से बनाएं पोषण से भरपूर हेल्दी ड्रिंक, फटाफट नोट करें मोरिंगा-बनाना स्मूदी रेसिपी
Moringa Banana Smoothie Recipe
Pexels

आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वाले लोग नेचुरल और हेल्दी खाने की चीज़ों ओर तेजी से बढ़ रहे हैं. मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां इन्हीं सुपरफूड्स में से एक हैं. आयुर्वेद में भी मोरिंगा का विशेष महत्व बताया गया है. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. अगर इन ताजी पत्तियों को स्मूदी के रूप में शामिल किया जाए, तो यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्रिंक बन सकती है.

सामग्री-

  • 1 कप ताजी मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां
  • 1 केला
  • 1 छोटा सेब
  • 1 कप नारियल पानी
  • 1 छोटा चम्मच शहद
  • 4-5 बर्फ के टुकड़े
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका-

सबसे पहले मोरिंगा की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें. अब केले और सेब को छोटे टुकड़ों में काट लें. ब्लेंडर में मोरिंगा की पत्तियां, केला, सेब, नारियल पानी, शहद, नींबू का रस और बर्फ डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. जब मिश्रण पूरी तरह स्मूद हो जाए, तो इसे गिलास में निकालकर तुरंत सर्व करें.

मिल सकते हैं ये फायदे

मोरिंगा की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. केला स्मूदी को प्राकृतिक मिठास और क्रीमी टेक्सचर देता है. वहीं नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है. यह ड्रिंक दिनभर तरोताजा महसूस कराने में मदद कर  सकती है.

इस बात का रखें ध्यान 

अगर आप पहली बार मोरिंगा की पत्तियां अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो इसकी कम मात्रा से शुरुआत करें. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या विशेष डाइट की स्थिति में विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहता है.

मोरिंगा लीव्स स्मूदी उन लोगों के लिए शानदार विकल्प हो सकती है जो रोजाना कुछ नया, पौष्टिक और आसान रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें- बार-बार प्यास और थकान से हैं परेशान? पिएं खीरा-सेब की रिफ्रेशिंग स्मूदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Smoothie Recipe, Healthy Smoothie Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com