Soha Ali Khan Protein Smoothie Recipe: एक्टर सोहा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी डेली स्मूदी रेसिपी शेयर की, जिसे वह अपनी सुबह की सबसे जरूरी आदत मानती हैं. सोहा के मुताबिक, यह स्मूदी उनके दिन की शुरुआत को आसान बनाती है, खासकर तब जब दिन थोड़ा स्लो या व्यस्त हो. उन्होंने बताया कि यह आसानी से बनने वाली हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर ड्रिंक है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ओवरआल हेल्थ को भी सपोर्ट करती है. यही वजह है कि यह उनकी रोज की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुकी है और वह इसे मिस नहीं करती हैं.
स्मूदी में क्या-क्या डालती हैं सोहा-
- 1 केला
- 2 स्ट्रॉबेरी
- 4-5 बेरीज
- 1 चम्मच ओट्स
- 4 बादाम
- 3 काजू
- 2-3 किशमिश
- 2 खजूर
- आधा गिलास दूध या प्लांट-बेस्ड दूध
इन सभी चीजों को एक साथ मिक्सर में डालकर स्मूद होने तक ब्लेंड किया जाता है.
वीडियो देखें:
क्यों खास है यह ड्रिंक?
यह स्मूदी पोषण के लिहाज से काफी संतुलित मानी जाती है. इसमें फल, ड्राई फ्रूट्स और ओट्स का कॉम्बिनेशन शरीर को नेचुरल शुगर(natural sugar), फाइबर (fiber) और हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) देता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स (Antioxidants) शरीर की कोशिकाओं (Cells) को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं और स्किन पर भी अच्छा असर डालते हैं. साथ ही यह ड्रिंक पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.
कब पीती हैं सोहा यह स्मूदी?
सोहा के अनुसार, वह इस स्मूदी को आमतौर पर नाश्ते के बाद और लंच से पहले लेती हैं. उनका मानना है कि यह टाइमिंग डाइजेशन (Digestion) को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है और पूरे दिन एनर्जी स्टेडी (energy steady) रखती है. खासकर जब दिन की शुरुआत धीमी होती है, तब यह स्मूदी उन्हें एक्टिव महसूस कराती है.
अगर आप भी अपनी डाइट में कुछ हेल्दी और आसान शामिल करना चाहते हैं, तो यह स्मूदी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. हालांकि, अपनी बॉडी की जरूरत और एलर्जी को ध्यान में रखते हुए आप इस स्मूदी में बदलाव भी कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं