विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2025

आज क्या बनाऊं: काजू कतली और गुलाब जामुन का स्वाद जाएंगे भूल, अगर एक बार खा ली ये चीज

Moong Dal Halwa: सर्दियों के मौसम में खासतौर से बनने वाला मूंग दाल का हलवा न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत से भी भरपूर है.

आज क्या बनाऊं: काजू कतली और गुलाब जामुन का स्वाद जाएंगे भूल, अगर एक बार खा ली ये चीज
Moong Dal Halwa: कैसे बनाएं मूंग दाल का हलवा.

Moong Dal Halwa Recipe: दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. जब भी दाल की बात आती है मूंग की दाल का नाम सबसे पहले लिया जाता है. क्योंकि इससे मीठे से लेकर नमकीन तक हर तरह के व्यंजन बनाएं जा सकते हैं. मूंग की दाल न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल है. अगर आप भी सर्दियों के मौसम में मीठा खाना पसंद करते हैं, तो एक बार जरूर बनाएं मूंग की दाल का स्वादिष्ट हलवा. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं.

कैसे बनाएं मूंग दाल का हलवा- (How To Make Moong Dal Halwa)

सामग्री-

  • मूंग की दाल बिना छिलके वाली
  • सूजी
  • बेसन
  • केसर
  • इलायची पाउडर
  • घी
  • चीनी
  • ड्राई फ्रूट्स

विधि-

मूंग की दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप 3 से 4 घंटे के लिए बिना छिलके वाली दाल को भिगो दें. फिर भीगी हुई दाल को पीस कर दरदारा पेस्ट बना लें. गैस पर एक कढ़ाही रखें और घी डालें. अब इसमें सूजी और बेसन डालकर रंग बदलने तक भूनें. इसके बाद इसमें दाल का पेस्ट डालकर तब तक भूनना जारी रखें जब दाल का रंग न बदल जाए. दूसरी तरफ एक पैन में पानी लें और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें. चाशनी में इलायची पाउडर और केसर के रेशे डालें. इसे गाढ़ा नहीं करना बस चीनी घुलने तक इसे पकाएं. दाल जब पक जाएं तो बादाम और काजू डालें कुछ सेकेंड भूनें. इसमें चाशनी डालकर पकाएं. पानी पूरी तरह सूख जाएं और हलवा घी छोड़ने लगे तब आपका हलवा बनकर तैयार है.

मूंग की दाल का हलवा खाने के फायदे- (Moong Dal Ka Halwa Khane Ke Fayde)

1. हड्डियों-

मूंग की दाल से बना हलवा आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन बी-12 जैसे गुणों से भरपूर होता है. सीमित मात्रा में इसे खाने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- भुने चने और किशमिश का साथ सेवन इन लोगों के लिए खजाने से कम नहीं... 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. दिल-

मूंग की दाल में मौजूद फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं.

3. कमजोरी-

मूंग दाल के हलवा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी को बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में मददगार हैं. 

4. पाचन-

सर्दियों में मूंग दाल का हलवा खाने से पेट और पाचन को सही रखने में मदद मिल सकती है.

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Halwa Perfect For Winter Creving, Kaise Banaye Moong Dal Halwa, Moong Dal Halwa Khane Ke Fayde, Moong Dal Benefits Hindi, Halwa Benefits, Kaise Banaye Halwa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com