विज्ञापन

बेलते ही फट जाता है मूली का पराठा? अपनाएं ये आसान ट्रिक, बनेंगे गोल और मुलायम पराठे

न फटेंगे, न टूटेंगे मूली के पराठे, बस अपनाएं ये देसी ट्रिक, मिनटों में बनकर होंगे तैयार.

बेलते ही फट जाता है मूली का पराठा? अपनाएं ये आसान ट्रिक, बनेंगे गोल और मुलायम पराठे
कैसे बनाएं मूली के पराठे.
Copilot

मूली न सिर्फ सलाद बल्कि, सर्दियों का मौसम आते ही ब्रेकफास्ट लंच और डिनर में भी शामिल हो जाती है. ठंड का मौसम शुरू होते ही भारतीय घरों में मूली के पराठे बनने लगते हैं. मक्खन, दही और अचार के साथ गरमागरम मूली का पराठा खाने का अपना ही एक मजा है. ये न सिर्फ स्वाद बल्कि, सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है. लेकिन इसे बनाने में एक समस्या जो सबसे ज्यादा देखी जाती है वो है बेलते वक्त इसका फट जाना. कई बार तो स्टफिंग बाहर निकलने लगती है और पूरे पराठे का शेप ही बिगड़  जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस इन आसान किचन टिप्स अपनाकर एक गोल और परफेक्ट पराठा बना सकते हैं. 

मूली का पराठा बनाते वक्त किन बातों का रखें ध्यान-

1.एक्स्ट्रा पानी-

मूली में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि पराठे बेलते समय आटा गीला पड़ जाता है और स्टफिंग बाहर निकलने लगती है. मूली को कद्दूकस करने के बाद उसमें थोड़ा नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हाथों से अच्छी तरह दबाकर एक्स्ट्रा पानी निकाल लें.

Latest and Breaking News on NDTV

2. सख्त आटा गूंथें-

मूली के पराठे के लिए बहुत मुलायम आटा गूंथने की गलती न करें. हल्का सख्त आटा स्टफिंग को अच्छी तरह संभालता है और बेलते समय पराठा कम फट सकता है.

3. स्टफिंग में मिलाएं बेसन- 

मूली की स्टफिंग में थोड़ा सा बेसन या भुना हुआ आटा मिला दें. इससे एक्स्ट्रा नमी कम हो जाती है. इससे पराठा बेलना आसान हो जाता है और स्टफिंग बाहर नहीं निकलती.

4. स्टफिंग कम भरे- 

कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए जरूरत से ज्यादा मूली भर देते हैं. इससे पराठा बंद करते समय किनारे ठीक से सील नहीं हो पाते और बेलते समय पराठा फट जाता है. 

5. हल्के हाथ से बेलें- 

मूली के पराठे को बहुत ज्यादा दबाव देकर बेलने से स्टफिंग बाहर निकल सकती है. धीरे-धीरे और सभी तरफ बराबर दबाव देते हुए बेलें. इससे पराठा गोल बनेगा और फटेगा भी नहीं.

6. कैसे सेंकें-

तवा अच्छी तरह गर्म होने के बाद ही पराठा डालें. पहले दोनों तरफ हल्का सेंक लें, फिर घी या तेल लगाकर गोल्डन होने तक पकाएं. इससे पराठा बाहर से क्रीस्पी और अंदर से सॉफ्ट बनेगा. 

ये भी पढ़ें- 10 रुपये की यह चीज बादाम से भी ज्यादा पसंद की जाती है, आखिर क्यों?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mooli Paratha Recipe, Mooli Paratha Recipe Hindi, Mooli Paratha Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com