कैसे बनाएं मूली की मुरारी.
NDTV
मौसम में बदलाव साफ देखा जा रहा हैं ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. क्योंकि खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है. दरअसल मौसम बदलने के साथ ही उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा के घरों में एक खास पारंपरिक डिश बनने लगती है, जिसे लोग बेहद चाव से खाते हैं. इस डिश को यूट्यूब चैनल (@shudhbhojan03) पर शेयर क्या गया है. अगर आप भी इस सर्दी कुछ नया और बेहद स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो आगरा की मशहूर मूली की मुरारी और इसके साथ परोसी जाने वाली खास आलू-मटर की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आसान रेसिपी.
यहां देखें वीडियो-
कैसे बनाएं मूली की मुरारी-
- इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश मूली को धोकर छील लें.
- अब इसे कद्दूकस करने के लिए हमेशा मोटे वाले ग्रेटर का इस्तेमाल करें, पतले वाले से नहीं.
- एक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा डालें.
- इसके बाद अदरक, कसूरी मेथी, बारीक कटा हरा धनिया, कटी हुई लाल मिर्च, कुटी लाल मिर्च, थोड़ी सी हल्दी और नमक डालें.
- अब इसमें कद्दूकस की हुई मूली डालकर अच्छी तरह भून लें.
- इसमें सीक्रेट यही है कि मूली को पानी में उबालने के बजाय पहले मसालों के साथ भुना जाता है.
- इसके बाद इसमें लगभग आधा गिलास पानी और एक कप चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- मिश्रण के हल्का गर्म रहने पर ही इसे हाथों से अच्छे से गूंथ लें.
- अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई या मुरारी बनाकर सरसों के तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
आगरा स्टाइल आलू-मटर की सब्जी की रेसिपी-
- इस मुरारी के साथ खाने के लिए बिना प्याज और लहसुन के एक खास आलू-मटर की सब्जी बनाई जाती है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है.
- सबसे पहले एक जार में भुना हुआ सूखा साबुत धनिया, जीरा, सौंफ, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर दरदरा पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके अलावा अलग से टमाटर का पेस्ट भी बना लें.
- एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. इसमें मेथी दाना, तेजपत्ता, दालचीनी, थोड़ा सा जीरा और साबुत धनिया के दाने डालें.
- अब इसमें तैयार किया हुआ सूखा दरदरा मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, कुटी मिर्च, काला नमक और सादा नमक मिलाएं.
- इसमें हींग का पानी घोलकर जरूर डालें, इससे असली यूपी वाला स्वाद आता है.
- इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को धीमी आंच पर अच्छे से भून लें.
- मसाले के भुन जाने के बाद इसमें उबले हुए आलू को छिलके समेत हाथों से मैश करके डालें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो और मटर मिलाएं.
- लास्ट में थोड़ा सा गर्म पानी और गरम मसाला डालकर सब्जी को 7 से 8 मिनट तक पकाएं.
- तैयार है आपकी गरमा-गरम और चटपटी आलू-मटर की सब्जी, जिसे आप क्रिस्पी मूली की मुरारी के साथ सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- लहसुन छीलने का सबसे तेज तरीका, मिनट नहीं सिर्फ सेकंड में आसानी से छीले लहसुन
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mathura, Agra, Up Style Recipe, Mooli Recipe, Winter Special Recipes