विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2024

मोबाइल और लैपटॉप का करते हैं ज्यादा इस्तेमाल, तो आंखें हो सकती है कमजोर, इन फूड्स का सेवन कर बढ़ाएं Eyesight

Ankhon Ki Roshni Kaise Badhaye: घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर रहने से भी हमारी आंखें कमजोर हो रही है. आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप इन चाजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मोबाइल और लैपटॉप का करते हैं ज्यादा इस्तेमाल, तो आंखें हो सकती है कमजोर, इन फूड्स का सेवन कर बढ़ाएं Eyesight
Eye Care: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें.

How To Increase Eyesight: आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई जिसके चलते हम न तो अपनी सेहत का ध्यान रख पाते न ही हम अपने खान-पान का.खान पान के चलते हमारे शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है.  अगर आप ऐसे फूड्स खाते हैं जिनमें कई प्रकार के विटामिन, पोषक तत्व और खनिज शामिल हैं, जिन्हें एंटीऑक्सिडेंट कहा जाता है, तो आप आंखों को कमजोर होने से बचा सकते हैं. घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर रहने से भी हमारी आंखें कमजोर हो रही है. आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप इन चाजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए फूड्स (Foods To Increase Eyesight)

1. बादाम-

बादाम में विटामिन ई मौजूद होता है. ये पोषक तत्व हेल्दी टिश्यू पर हमला करने वाले अनियमित रसायनों से रक्षा करते हैं. विटामिन ई का सेवन मोतियाबिंद से बचाने में मददगार है. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप बादाम को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर हो गए हैं बोर तो, प्रोटीन से भरपूर इस रेसिपी को करें ट्राई

Latest and Breaking News on NDTV

2. मछली-

साल्मन आंखों के स्वास्थ्य के लिए एक शानदार है. साल्मन जैसे सी फूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है. ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों की रोशनी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. 

3. अंडे-

अंडा विटामिन ए, ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और जिंक सभी जरूरी तत्वों से भरा होता है और ये अंडे की जर्दी में पाए जाते हैं. अंडे को डाइट में शामिल कर आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

Health Benefits of Eating Soaked Raisins​: भीगी किशमिश खाने के फायदे | Bheegi Kismish Khane Ke Fayde

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foods For Eyesight, How To Increase Eye Vision, Ankhon Ki Roshni Kaise Badhaye, Chasma Utarne Ke Liye Kya KHaye, Eyes Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com