विज्ञापन

बाजरे की खिचड़ी से लेकर गन्ने की खीर तक, राष्ट्रपति मुर्मू की दावत में वियतनाम के राष्ट्रपति को परोसा देसी स्वाद का खजाना

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम 5 से 7 मई तक भारत के दौरे पर हैं. उनके सम्मान में खास भोज आयोजित किया गया. खास बात यह रही कि इस बैंक्वेट में विदेशी मेहमान को भारत के देसी, पौष्टिक और पारंपरिक स्वादों से परिचित कराने की कोशिश की गई.

बाजरे की खिचड़ी से लेकर गन्ने की खीर तक, राष्ट्रपति मुर्मू की दावत में वियतनाम के राष्ट्रपति को परोसा देसी स्वाद का खजाना
मेन कोर्स में कई ट्रेडिशनल डिश शामिल थीं.

भारत की मेहमाननवाजी सिर्फ संस्कृति और परंपराओं में ही नहीं, बल्कि खाने में भी झलकती है. वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम की भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित स्टेट बैंक्वेट में यही खास भारतीय स्वाद देखने को मिला. 5 से 7 मई 2026 तक भारत दौरे पर आए टो लाम के सम्मान में यह खास भोज आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब और हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों को जगह दी गई. मेनू की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई. खास बात यह रही कि इस बैंक्वेट में विदेशी मेहमान को भारत के देसी, पौष्टिक और पारंपरिक स्वादों से परिचित कराने की कोशिश की गई. बाजरे की खिचड़ी, दाल अमृतसरी और गन्ने की खीर जैसे व्यंजन इस बात का उदाहरण बने कि भारत अपनी मिट्टी और खानपान को कितनी खूबसूरती से दुनिया के सामने पेश करता है.

क्या खास था इस बैंक्वेट मेनू में?

मेनू की शुरुआत एक दिलचस्प नोट से की गई थी, जिसमें बताया गया कि पंजाब और हरियाणा में खाना पारंपरिक थाली में परोसा जाता है. इसमें करी, अचार, चावल और रोटी का बैलेंस भारतीय खाने की विविधता और पोषण को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: पानी वाला आम का अचार कैसे बनाए? झटपट नोट करें रेसिपी

मेन कोर्स में दिखा पंजाब-हरियाणा का स्वाद

मेन कोर्स में कई ट्रेडिशनल डिश शामिल थीं. इनमें सबसे पहले था भरवां विलायती गोभी, हरे टमाटर मखनी, जिसे स्टफ्ड ब्रोकली और ग्रीन टोमैटो सॉस के साथ तैयार किया गया था. इसके अलावा गाजर मटर नाल वड़ियां नाम की डिश भी थी, जो गाजर, मटर और उड़द दाल की वड़ियों से बनी पारंपरिक पंजाबी रेसिपी है.

मेनू में भटिंडे वाले आलू भी शामिल थे, जिन्हें कढ़ाई मसालों और सूखे आम पाउडर के साथ तैयार किया गया. वहीं दाल अमृतसरी को धीमी आंच पर पकाकर हल्के मसालों के साथ परोसा गया.

ये भी पढ़ें: बिना गैस सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं 5 टेस्टी मिठाइयां, स्वाद ऐसा कि मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

बाजरे की खिचड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

इस मेनू की सबसे खास डिश रही हिसार बाजरा खिचड़ी. यह हरियाणा की पारंपरिक डिश है, जिसमें बाजरा, दाल और सब्जियों का इस्तेमाल होता है. इसके साथ मटर वाले चावल, अलग-अलग तरह के अचार, पापड़ और चटनियां भी परोसी गईं.

रोटियों में भी दिखी देसी झलक

बैंक्वेट में साधारण रोटी की जगह खास भारतीय ब्रेड्स शामिल थीं. इसमें मसूर दाल की रोटी, पेठी वाली रोटी, चुकंदर और चिलगोजा नान, साथ ही मेथी-पुदीना पराठा शामिल था. इससे भारतीय खानपान की डायवर्सिटी और क्रिएटिविटी साफ दिखाई दी.

मिठाइयों में देसीपन का मीठा स्वाद

डेजर्ट सेक्शन भी बेहद खास रहा. इसमें बाजरा गुड़ चूरमा डोड़ा, सौंफिया डोना और मलाई कुल्फी परोसी गई. इसके अलावा गन्ने के रस की खीर विद पंजीरी ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा. गन्ने के रस से बनी खीर भारतीय पारंपरिक मिठाइयों का अनोखा उदाहरण मानी जाती है. अंत में मेहमानों को मसाला जाफरानी चाय, मिंट टी और कॉफी ऑफर की गई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
President Murmu Vietnam President, Rashtrapati Bhavan Dinner Menu, Millet Khichdi President Murmu, Sugarcane Kheer India, India Vietnam Diplomatic Dinner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com