आज के समय में जब सब लोग हेल्थ को लेकर थोड़े अलर्ट हो गए हैं, तब हम एक ऐसी चीज की बात कर रहे हैं, जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप भी मीठे के शौकीन हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. जब बात किसी ऐसी डेजर्ट की हो जो टेस्टी भी हो और एनर्जी से भरपूर हो, तो सबसे पहले खीर का ही नाम आता है पर आम चावल की खीर से अलग अगर थोड़ा हेल्दी ट्राई करना हो, तो ड्राई फ्रूट्स यानी मेवा खीर सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
दीवाली वाले दिन घर पर कुछ मीठा और खास न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. दीवाली की भागदौड़ और मेहमानों के स्वागत के लिए यह मेवा खीर एकदम परफेक्ट, शाही और सेहतमंद ऑप्शन है. चलिए फिर देर किस बात की है नोट कर लेते हैं इसकी रेसिपी.
सामग्री:
- दूध (1 लीटर फुल क्रीम)
- ड्राई फ्रूट्स बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश
- मखाने (1 कप)
- देसी घी (1 से 2 बड़े चम्मच)
- चीनी या गुड़ (स्वादानुसार)
- इलायची पाउडर (½ छोटा चम्मच)
मेवा खीर बनाने की आसान विधि
- एक कढ़ाई में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें.
- उसमें सारे ड्राई फ्रूट्स और मखाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और निकाल लें.
- उसी कढ़ाई में 1 लीटर दूध डालें.
- जब उबाल आ जाए, तो आंच धीमी करके दूध को थोड़ा गाढ़ा होने दें.
- अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और मखाने मिला दें.
- धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक खीर गाढ़ी और मलाईदार न हो जाए.
- लास्ट में चीनी या गुड़ और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें.
- ठंडी करके खीर का मजा उठाएं.
मेवा खीर खाने के फायदे
- इसमें काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं जो बॉडी को एनर्जी देते हैं.
- बादाम और काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं, मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी से बचने के लिए यह खीर बहुत फायदेमंद होती है.
- इसमें दूध और देसी घी का इस्तेमाल होता है जो पेट को ठंडा रखता है और स्किन पर एक अलग ही नेचुरल ग्लो लेकर आता है.
इसे भी पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं शुद्ध लौकी की लच्छेदार बर्फी? बिना फूड कलर मिलेगी सॉफ्ट और स्वादिष्ट लौज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं