जैतून और जैतून का तेल दोनों ही हेल्दी फूड हैं क्योंकि ये दोनो ही मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड का अच्छा सोर्स होते हैं. जो लोग मेडिटेरियन डाइट को फॉलो करते हैं उनमें दिल से जुड़ी बीमारियों, दिल का दौरा और मोटापा बढ़ने का खतरा कम होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि मोनोअनसैचुरेटेड फैट को दूसरे फैट में तुलना में थोड़ा कम होता है और शरीर इसे अलग तरह से संग्रहीत करता है.

Photo Credit: iStock
4 फूड आइटम्स जो आपको मेडिटेरियन डाइट में जरूर खाने चाहिए:
हल्दी में मिलाकर लगा लें ये चीज, दूर हो जाएगा पिगमेंटेशन, चमकने लगेगा चेहरा
1. बीन्स, दाल और चने
जो लोग मेडिटेरियन डाइट पर हैं वो काफी ज्यादा दालों, मसूर की दाल, छोले और फलियों पर निर्भर रहते हैं. यह शरीर में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को पूरा करने में मदद करता है. हालाँकि, इस डाइट को फॉलों करने के लिए इनके सेवन की सही मात्रा का ध्यान रखना चाहिए. इन दालों में आहारीय फाइबर भी बहुत ज्यादा होता है, जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और इसमें बहुत सारे आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. डेयरी प्रोडक्टस
मेडिटेरियन डाइट में डेयरी और दूध से बने पदार्थ भी शामिल हैं. डेयरी प्रोडक्ट को खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं. इनमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों का निर्माण और उन्हें मजबूत बनाए रखने में भी मदद करते हैं. डेयरी फूड आइटम्स वो पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो शरीर के स्वास्थ्य और रखरखाव के लिए जरूरी होते हैं. जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए और डी, प्रोटीन, पोटेशियम और जस्ता.
3. मेवे और फल
अखरोट, पिस्ता, बादाम जैसे मेवे और सूखे अंजीर, नाशपाती, सेब, खुबानी आदि जैसे सूखे मेवे काफी हद तक मेडिटेरियन डाइट में शामिल हैं. यहां तक कि अनार, सेब और अंजीर जैसे फ्रेश फ्रूट्स भी इस डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. इनमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स के साथ ओमेगा 3 और ओमेगा 6 भी पाया जाता है. ये सभी पोषक तत्व व्यक्ति के दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने और शरीर को युवा और मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.
4. मुर्गीपालन और मछली
मेडिटेरियन डाइट में मुर्गी और मछली का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो दिल के रोग से बचा सकता है. वहीं मछली विटामिन डी, सेलेनियम और प्रोटीन से भी भरपूर होती है. वहीं चिकन और पोल्ट्री प्रोडक्टस रेड मीस का एक बेहतरीन ऑप्शन हैं.
लेखिका के बारे में: प्रीति त्यागी प्रमुख स्वास्थ्य कोच, पोषण विशेषज्ञ और MY22BMI की संस्थापक हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Sweet Potato Cutlet Recipe | शकरकंद से बनाएं टेस्टी कटलेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं