Kid's Lunch box Recipe: कई बार ऐसा होता है कि आपके बच्चे हमेशा अपना टिफिन बचाकर घर ले आते हैं. क्या आपका बच्चा भी ऐसा करता है और आप उसकी इस आदत से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसको अगर आप बनाएंगे तो आपका बच्चा हमेशा अपना टिफिन पूरा खाली कर के घर लाएगा. आप अगर बच्चे को हेल्दी खिलाना चाहते हैं तो यह रेसिपी बिल्कुल परफेक्ट है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है. हम आपको बताएंगे टेस्टी सा बर्गर बनाने की रेसिपी. अब आप सोच रहे होंगे कि बर्गर हेल्दी कैसे हो सकता है. तो आपको बता दें कि ये बर्गर की रेसिपी बिल्कुल हेल्दी है. तो चलिए जानते हैं ये टेस्टी और हेल्दी बर्गर कैसे बनता है.
हेल्दी बर्गर बनाने के लिए सामग्री
- बन
- प्याज
- टमाटर
- पनीर
- नमक
- चाट मसाला
- देसी घी
हेल्दी बर्गर बनाने की रेसिपी
इस बर्गर को बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज और टमाटर को धोकर साफ कर लें. अब इन दोनों चीजों को छोटे-छोटे पीस में काट लें. इसी तरह से पनीर को भी छोटे पीस में काट लें. अब इन तीनों चीजों को एक बाउल में एक साथ मिक्स कर लें. अब इसमें नमक और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं. अब बन को लें उसे बीच में से काट लें. अब बन में एक साइड केचअप या फिर घर पर बनी चटनी लगा दें. अब प्याज, टमाटर और पनीर के मिक्सचर को बन के बीच में भरकर दूसरे बन से कवर कर दें. अब तवे को हल्का सा गर्म करें और उसमें देसी घी डालकर उसमें दोनों तरफ से बन को दबाकर सेंक लें. जब ये सिंक जाएं और दोनों बन आपस में अच्छे से चिपक जाएं तो इसे प्लेट में निकालें. ऊपर से हल्का सा चाट मसाला छिड़के और चाकू से इसे 2 पीस में काट दें. आपका टेस्टी हेल्दी बर्गर बनकर तैयार है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं