सर्दियों शुरू होते ही मार्केट में तरह-तरह की हरी सब्जियों का भंडार नजर आता है, जिसमें लोग सबसे ज्यादा मटर खरीदना पसंद करते हैं. क्योंकि मटर न सिर्फ सर्दियों में बना सकते हैं. बल्कि अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो इसकी पूरे साल सब्जी बनाई जा सकती है. इसी वजह से कई लोग सीजन में ज्यादा से ज्यादा मटर खरीदकर उसे लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं. लेकिन अगर आप गलत तरीके से मटर को स्टोर करते हैं, तो इससे मटर साल छोड़िए कुछ दिनों तक भी नहीं चलेगा. यहां हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से मटर जल्दी खराब हो सकते हैं. आइए जानते हैं मटर को सही तरीके से किस तरह स्टोर करें और किन गलतियों से बचना चाहिए?
फ्रिजर में सीधे न रखने की करें गलती
अक्सर लोग मटर छीलकर उसे हिस्से डिब्बे या पॉलीशिन में डालकर फ्रीजर में रख देते हैं. ये एक बड़ी गलती हो सकती है. फ्रिजर में रखने से से पहले मटर की नमी को खत्म करना होता है. अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर नहीं करते हैं, तो मटर का रंग फीका पड़ सकता है. वहीं, स्वाद भी खराब हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि मटर को कुछ समय बाहर रखें और फिर उसे स्टोर करें.
स्टोर से पहले ब्लांचिंग है जरूरी
सर्दियों में अगर आप मटर स्टोर करने का प्लान कर रहे हैं और इसे लंबे समय तक स्टोर करने का सोच रहे हैं, तो ब्लांचिंग प्रोसेस जरूर अपनाएं. इसके लिए सारे मटर को अच्छी तरह से छील लें. इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और मटर को 2 से 3 मिनट के लिए उसमें डाल दें. फिर कुछ मिनट बाद मटर को निकालकर, तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. इस प्रोसेस को अपनाने से मटर का रंग, स्वाद और पोषक तत्व नष्ट नहीं होता है. साथ ही बैक्टीरिया और एंजाइम्स की एक्टिविटी भी कम हो जाती है, जिसे मटर जल्दी खराब नहीं होती.
जरूर हटाएं मटर की नमी
ब्लांचिंग के बाद मटर को पूरी तरह ड्राई करें. अगर मटर में किसी तरह की नमी रह जाती है और आप इसे फ्रिज में रख देते हैं, तो इसकी गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि मटर की ब्लांचिंग करने के बाद कपड़े या फिर छन्नी की मदद से कुछ देर के लिए मटर को सुखाकर रखें.
एयरटाइट कंटेनर में मटर करे स्टोर
मटर को सुखाने के बाद इसे किसी अच्छे से एयरटाइट कंटेनर में सुखाकर रखें. अगर आपके पास कंटेनर नहीं है, तो जिप-लॉक बैग में रखें. इससे बाहर की हवा अंदर नहीं जाती है, जिससे मटर लंबे समय तक स्टोर रहता है.
ये भी पढ़ें - करवाचौथ पर 1 बार बना लें हरे मटर की कढ़ी, स्वाद ऐसा कि दही-बेसन वाली कढ़ी भी लगे फीकी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं