विज्ञापन

मटर किसे नहीं खाना चाहिए?

शौक-शौक में कच्चे मटर भी खा जाते हैं? यहां जानें कौन हैं वो लोग जिन्हें मटर खाने से बचना चाहिए.

मटर किसे नहीं खाना चाहिए?
मटर इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए?
NDTV

सर्दियों का मौसम आते ही हमारे घरों में मटर की बहार आ जाती है. मटर पलाव हो, मटण-पनीर हो या फिर गरमा-गरम कचौड़ी, बिना मटर के तो जैसे खाना अधूरा ही लगता है. स्वाद में मीठी और देखने में सुंदर मटर सेहत के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के विटामिन होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए मटर खाना फायदेमंद नहीं होता?

जी हां, कई बार बहुत ज्यादा मटर खाना या गलत समय पर खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. कुछ बीमारियों में तो डॉक्टर मटर से दूर रहने की ही सलाह देते हैं. तो चलिए जानते हैं  आसान भाषा में समझते हैं कि किन लोगों को मटर खाने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए.

जिन्हें पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है:

अगर आपका पेट अक्सर खराब रहता है या खाना खाने के बाद पेट फूल जाता है, तो आपको मटर जरा संभलकर खानी चाहिए. मटर में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. जब यह पेट में जाता है तो आसानी से पचता नहीं है. इससे पेट में गैस बनती है और भारीपन महसूस होने लगता है. अगर पेट में दर्द या गैस की दिक्कत हो तो रात के समय मटर खाने से बचें. मटर बनाते वक्त उसमें थोड़ा सा हींग या अजवाइन जरूर डालें, इससे गैस कम बनती है.

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए:

आजकल बहुत से लोगों में यूरिक एसिड बढ़ने की शिकायत देखने को मिलती है. अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है या डॉक्टर ने यूरिक एसिड बढ़ा हुआ बताया है, तो मटर आपके लिए सही नहीं है. मटर में प्यूरीन नाम का एक तत्व होता है जो शरीर में जाकर यूरिक एसिड को और बढ़ा देता है.

जिन्हें किडनी की बीमारी हो:

किडनी हमारे शरीर से गंदगी को बाहर निकालने का काम करती है. जिन लोगों की किडनी कमजोर होती है या कोई इंफेक्शन होता है, उन्हें प्रोटीन और पोटेशियम वाली चीजें कम खाने को कहा जाता है. मटर में यह दोनों ही चीजें ज्यादा मात्रा में पाई जाती हैं. ज्यादा मटर खाने से क्रिएटिनिन का लेवल बढ़ सकता है. अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई भी परेशानी है, तो डॉक्टर से पूछे बिना मटर न खाएं.

वजन घटाने की कोशिश करने वाले लोग:

वैसे तो मटर में फाइबर होता है जो पेट को भरा रखता है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भी ठीक-ठाक होते हैं. अगर आप डायटिंग कर रहे हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो बहुत ज्यादा मात्रा में मटर खाने से आपका वजन घटने की जगह बढ़ भी सकता है.

ज्यादा दस्त या पतली पोटी आने पर:

अगर आपका पेट खराब है और आपको बार-बार टॉयलेट जाना पड़ रहा है, तो मटर भूलकर भी न खाएं. मटर में मौजूद फाइबर आंतों की हलचल को बढ़ा देता है जिससे दस्त की समस्या और भी गंभीर हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: नवंबर में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matar, Food, Matar Khane Ke Nuksan, Matar Khane Se Kya Hota Hai, Peas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com