आम के आम गुठलियों के दाम वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी. गर्मियों का राजा कहे जाना वाला फल इस कहावत को पूरी करता है. अगर आप भी आज तक सिर्फ आम ही खाते थे तो आज हम आपको बताएंगे कि सिर्फ आम नहीं बल्कि इसके छिलके भी बहुत काम के होते हैं.
अक्सर हम लोग आम को छीलकर खाते हैं और उसके छिलकों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं. लेकिन आज के बाद आप ऐसा नहीं करेंगे. क्योंकि हम आपको बताएंगे आम के छिलकों के ऐसे फायदे जो शायद ही आप जानते होंगे.
आम के छिलके में विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. Science Direct में पब्लिश रिसर्च में भी आम के छिलकों के फायदों के बारे में बताया गया है. आम के छिलके फाइबर का अच्छा सोर्स होने के साथ ही, विटामिन सी, विटामिन ई, फेनोलिक कंपाउंड्स और कैरोटीनॉयड का बहुत अच्छा सोर्स माने जाते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल

Photo Credit: Unsplash
आम के छिलकों को दोबारा इस्तेमाल करने का एक बहुत अच्छा तरीका उन्हें पाउडर में बदलना है. हालांकि, सुखाने की प्रोसेस में उसमें पाए जाने वालो बायोएक्टिव कंपाउंड्स जैसे कि जैंथोन, फ्लेवोनोइड्स, एल्केनाइल-रेसोर्सिनोल और कैरोटीनॉयड को नुकसान हो सकता है. इसको सुखाने का बेहतरीन तरीका इंफ्रा रेड और हॉट एयर ड्राइंग पाई गई है.
इनका इस्तेमाल बैकरी प्रोडक्ट्स, पास्ता और जेली में भी कर सकते हैं. ये इन चीजों में फाइबर, फिनोलिक कंपाउंड और कोरोटेनॉइड्स की मात्रा को बढ़ाते हैं.
इसके साथ ही आम के छिलकों का इस्तेमाल रंग को बनाए रखने और फैट खराब होने की प्रोसेस को कम करने में भी मदद कर सकता है. आम के छिलकों का इस्तेमाल खाने योग्य और आसानी से गलने वाली पैकेजिंग सामग्री बनाने में भी किया जाता है.

Photo Credit: NDTV
स्किन के लिए फायदेमंद
आम के छिलको में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इसके साथ ही दाग-धब्बों को कम करने में भी ये फायदेमंद हो सकता है.
विनेगर
आम के छिलकों से आप विनेगर भी बना सकते हैं. इसके लिए एक जार में आम के छिलके, पानी, चीनी और सिरके को डालकर 1-2 हफ्ते के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें. इसका इस्तेमाल सलाद में ड्रेसिंग के तौर पर भी कर सकते हैं.
पौधों के लिए
आम के छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और विटामिन पाया जाता है जो पौधों को बेहतर तरीके से ग्रो करने में मदद करता है. आप अपने पौधे की मिट्टी में आम के छिलकों को डालकर दबा सकते हैं.
आम कि छिलकों का पाउडर कैसे बनाएं ( How to Make Mango Peel Powder)
स्टेप 1. आम के छिलकों का पाउडर बनाने के लिए आप सबसे पहले छिलकों को अच्छी तरह से धोकर रख लें.
स्टेप 2. आप चाहें तो इसे धूप में सुखा सकते हैं, लेकिन इसके पोषक तत्व कम होते हैं. इसलिए आप इनको एयर फ्रायर में भी सुखा सकते हैं.
स्टेप 3. जब आम के छिलके अच्छी तरह से सूख जाएं तो इनो मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. आपका आम के छिलकों का पाउडर बनकर तैयार है.
ये भी पढ़ें: बेकार समझ कर आप भी फेंक देते हैं आम के छिलके तो अब ना करें ये गलती, इससे बनेंगी मजेदार चीजें
ये भी पढ़ें: रसमलाई को दें मैंगो ट्विस्ट! घर पर बनाएं मैंगो मखाना रसमलाई, स्वाद ऐसा की बार-बार खाने का मन करेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं