विज्ञापन

जब भी मीठा खाने का मन करे तो सूजी में दूध मिलाकर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी

क्या आप भी मीठा खाने के शौकीन हैं, तो बिना मावा, चाशनी और ओवन के घर पर सिर्फ दूध-सूजी से झटपट बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई.

जब भी मीठा खाने का मन करे तो सूजी में दूध मिलाकर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी
सूजी में दूध मिलाकर बनाएं यह अनोखी मिठाई.
NDTV

Homemade Atta Suji Biscuit: भला ऐसा कौन है जिसे मीठा खाना पसंद न हो खासकर भारतीय. जब भी हमारा मन कुछ मीठा खाने का करता है, तो हम बाजार में मिलने वाली मिठाइयों का रुख करते हैं. लेकिन बाजार की मिठाइयों में मिलावट का डर हमेशा बना रहता है. क्योंकि आज के समय में बाजार की हर चीज में भर-भर कर मिलावट देखी जा सकती हैं, जो हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचाते हैं. ऐसे में क्यों न घर पर ही रखी कुछ आसान चीजों से बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी मिठाई बनाएं. आज हम आपको बिनी की रसोई (Bini Ki Rasoi) की एक बेहद आसान और अनोखी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप सूजी में दूध मिलाकर मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

​यह रेसिपी दिखने में जितनी खूबसूरत है, खाने में उतनी ही लाजवाब. इसका स्वाद बिल्कुल कोकोनट कुकीज जैसा आता है बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से बिल्कुल सॉफ्ट. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी मावा, चाशनी या ओवन (Atta Suji Biscuit Without Oven) की जरूरत नहीं पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका. 

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई. (Image @binikirasoi)

कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिठाई- (How To Make Atta Suji Biscuit)

सामग्री-

  • ​सूजी- 1 कप
  • ​चीनी- 1 कप से थोड़ी कम (स्वादानुसार)
  • ​इलायची- 3 से 4
  • ​रिफाइंड ऑयल या घी- मोयन के लिए- 1/4 कप
  • ​नारियल का बुरादा- 3-4 चम्मच
  • ​नमक- सिर्फ 2 चुटकी 
  • ​खाने वाला सोडा- 2 चुटकी
  • ​दूध- 1/2 कप
  • ​मैदा या गेहूं का आटा- 1.5 कप

विधि- 

  1. सबसे पहले एक मिक्सर जार लें. इसमें 1 कप सूजी, स्वाद के हिसाब से चीनी और खुशबू के लिए 3-4 इलायची डाल दें. 
  2. अब इसे मिक्सी में डालकर एकदम बारीक पीस लें. इलायची सूजी के साथ पीसकर बहुत अच्छा फ्लेवर देती है.
  3. पिसे हुए मिक्सचर को एक बर्तन में निकालें. अब इसमें 1/4 कप तेल या घी डालें.
  4. साथ ही नारियल का बुरादा, थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा डालें. 
  5. अब इसे अपने हाथों से रगड़ते हुए कम से कम 4 से 5 मिनट तक अच्छे से मिलाएं, ताकि मोयन सूजी के हर हिस्से में अच्छे से पहुंच जाए.
  6. अब इसमें आधा कप ठंडा दूध धीरे-धीरे करके डालें. दूध डालते ही यह थोड़ा गीला लगेगा, लेकिन घबराएं नहीं. 
  7. सूजी दूध को सोख लेती है. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा या गेहूं का आटा मिलाएं और इसे एक जगह इकट्ठा कर लें. 
  8. इस आटे को ढककर कुछ मिनट के लिए आराम करने दें.
  9. आधे घंटे बाद आप देखेंगे कि आटा बिल्कुल सेट हो चुका है और हाथों में चिपक नहीं रहा है. 
  10. अब चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा आटा लें और अपनी पसंद के हिसाब से गोल या चपटा शेप देकर छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
  11. कढ़ाई में तेल गर्म करें. तेल जब अच्छे से गर्म हो जाए, तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें. 
  12. अब इन बॉल्स को तेल में डालें और धीमी आंच पर धीरे-धीरे सिकने दें. इन्हें ज्यादा बार-बार न पलटें. 
  13. जब इन पर सुंदर गोल्डन कलर आ जाए और इनमें हल्के क्रैक्स दिखने लगें, तो इन्हें बाहर निकाल लें. 
  14. तैयार है आपकी गरमा-गरम बेहद स्वादिष्ट सूजी की मिठाई.
  15. ​ठंडा होने के बाद यह एकदम खस्ता हो जाएगी. इसे आप एयरटाइट डिब्बे में भरकर हफ्तों तक चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

यहां देखें पूरा रेसिपी वीडियो- 

ये भी पढ़ें- कभी उबले बादाम खाएं हैं? जानिए ब्लैंच्ड बादाम बनाने का तरीका और फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atta Biscuit Recipe, Biscuit Recipe, Homemade Biscuits, Desi Sweets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com