विज्ञापन

बिना मैदा, बिना ज्यादा चीनी के घर पर बनाए मार्केट जैसी कुकीज, हर कोई पूछेगा रेसिपी

अगर आप शाम के स्नैक्स में कुकीज खाना पसंद करते हैं, तो घर पर झटपट स्वादिष्ट कुकीज तैयार कर लीजिए. अच्छी बात ये है कि इसमें मैदा के बजाय ओट्स है. यहां जानते हैं इस कुकीज की रेसिपी-

बिना मैदा, बिना ज्यादा चीनी के घर पर बनाए मार्केट जैसी कुकीज, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Oats Cooking Recipe : ओट्स कुकीज की रेसिपी

चाय के साथ कुरकुरी कुकीज खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है. लेकिन बाजार में मिलने वाली ज्यादातर कुकीज मैदा और बहुत ही ज्यादा चीनी से बनी होती हैं. ऐसे में अगर आप घर पर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो ये आसान कुकीज रेसिपी आपके लिए है. अच्छी बात ये है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल नहीं किया गया है और रिफाइंड चीनी की जगह सिर्फ थोड़ी सी शुगर पाउडर इस्तेमाल की गई है. ओट्स, गेहूं का आटा, तिल और फ्लैक्स सीड्स से बनी ये कुकीज स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल पर @CookingWithSimmo नाम के एक फूड क्रिएटर ने शेयर किया है. यहां जानते हैं इनकी ये स्वादिष्ट रेसिपी-

ओट्स कुकीज कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • बटर - 2 चम्मच
  • ओट्स - 1 कटोरी
  • गेहूं का आटा - 1 कटोरी
  • तिल के बीज - 1 चम्मच
  • फ्लैक्स सीड्स - 1 चम्मच
  • शुगर पाउडर - 2 चम्मच
  • वनीला एसेंस - कुछ बूंदें

विधि

सबसे पहले एक बाउल में बटर और शुगर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें वनीला एसेंस डालें. इसके बाद ओट्स, गेहूं का आटा, तिल और फ्लैक्स सीड्स डालकर मिक्सर को तैयार करें. मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं, अगर आटा जैसा न गूंथे, तो इसमें 2 से 3 चम्मच दूध मिक्स कर सकते हैं. इसके बाद आप इसे अपना मनचाहा आकार दें. फिर सभी कुकीज को एक ट्रे में थोड़ी दूरी पर रखें.

इसके बाद कुकीज को बेक करें जब तक उनका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए. बेक होने के बाद उन्हें कुछ देर ठंडा होने दें. ठंडी होने पर कुकीज और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाती हैं.

पूरी रेसिपी के लिए वीडियो देखें-

चाय के साथ बन सकती हैं परफेक्ट स्नैक

अगर शाम की चाय के साथ कुछ हल्का और घर का बना हुआ खाना चाहते हैं, तो ये कुकीज आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और कम चीजों में बनकर तैयार हो जाती हैं. अगर आप मार्केट की कुकीज खाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार घर पर बनाकर देखिए, मेहमान भी इसका स्वाद चखकर रेसिपी जरूर पूछ सकते हैं.

ये भी पढ़ें - 35 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये लो कैलोरी कुकीज, हर 1 बाइट में है न्यूट्रिएंट्स का भंडार, Quick Recipe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oats, Oats For Health, Oats Cookie Recipe, Food, Food Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com