विज्ञापन

SRH vs CSK, IPL 2026: 'खुश हूं कि मैच खत्म कर पाया', ईशान किशन हुए भावुक, इन्हें समर्पित की अपनी दमदार पारी, जीता दिल

Ishan Kishan on his Inning vs CSK IPL 2026: ईशान किशन की चचेरी बहन का हाल ही में निधन हो गया था और उनका भाई परिवार के साथ पहली बार यहां मैच देखने आये थें.

SRH vs CSK, IPL 2026: 'खुश हूं कि मैच खत्म कर पाया', ईशान किशन हुए भावुक, इन्हें समर्पित की अपनी दमदार पारी, जीता दिल
Ishan Kishan Dedicated his Innings to Family vs CSK IPL 2026:

Ishan Kishan Dedicated his Innings to Family vs CSK IPL 2026: आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. एसआरएच की इस जीत के नायक ईशान किशन रहे, जिन्होंने 47 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली. ईशान ने कहा कि वह जानते थे कि पिच मुश्किल है और इसी कारण वह आखिरी ओवर तक क्रीज पर रहना चाहते थे. ईशान ने इस पारी को अपने परिवार को समर्पित किया. ईशान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए और वह एसआरएच को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर आउट हुए. ईशान को उनकी शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया. 

विकेटकीपर-बल्लेबाज ने मैच के बाद कहा, "जब मैं कीपिंग कर रहा था, तो मुझे लगा कि विकेट आसान नहीं था, खासकर जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे थे, और धीमी गेंदें बहुत अच्छा काम कर रही थीं. मुझे बस आखिरी ओवर तक खेलना था. यह बस वहां रहने और खुद पर विश्वास करने के बारे में था. आप किसी भी समय खुद पर शक नहीं कर सकते. जब आप क्रीज पर बने रहते हैं, तो गेंदबाजों के लिए हर बार सही करना मुश्किल होता है. हम दोनों [मैं और क्लासेन] बस अपने शॉट खेल रहे थे."

ईशान ने बताया कि उनकी चचेरी बहन का हाल ही में निधन हो गया था और उनका भाई परिवार के साथ पहली बार यहां मैच देखने आया है. उन्होंने अपनी इस पारी को परिवार को समर्पित किया. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा, "कभी-कभी मुझे लगता है कि यह प्रेरणा के बारे में भी है और इस मुकाबले में मेरी प्रेरणा मेरा चचेरा भाई था, जिसकी बहन का हाल ही में निधन हुआ है. हमारे परिवार में यह मुश्किल समय था और वे यहां पहली बार मैच देख रहे थे. इसी वजह से मैं बस उनके लिए मैच खत्म करना चाहता था, और मुझे खुशी है कि वह इस पारी को देखने के लिए यहां थे, और मैं यह मैच खत्म कर पाया." सीएसके के खिलाफ मिली 5 विकेट से जीत के साथ ही एसआरएच ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com