विज्ञापन

देश में 1 हफ्ते तक प्रचंड गर्मी, 46 डिग्री की झुलसाने वाली लू, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक आसमान से बरसेंगे अंगारे

Delhi Weather Today: मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. भयंकर लू से उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं.

देश में 1 हफ्ते तक प्रचंड गर्मी,  46 डिग्री की झुलसाने वाली लू, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक आसमान से बरसेंगे अंगारे
Weather Today Heatwave Alert: आज का मौसम
नई दिल्ली:

Delhi Weather Today: देश में एक हफ्ते तक प्रचंड गर्मी पड़ने की चेतावनी है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक भयंकर लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस पारा 45 डिग्री के भी पार जा सकता है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र में 18 से 24 मई के बीच, मध्य प्रदेश में 18 से 23 मई के दौरान, बिहार, तेलंगाना और मराठवाड़ा क्षेत्र में भी आसमान से आग बरसने जैसी गर्मी पड़ने का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 19 से 24 मई तक भयंकर लू चलने की चेतावनी है.पश्चिमी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में भी 19 मई तक लू चलने की चेतावनी है. पश्चिमी राजस्थान से 18 से 21 मई तक और पूर्वी राजस्थान में 18 से 20 मई के बीच दिन के साथ रात में भी भयंकर गर्मी पड़ने की चेतावनी है. 

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल से लेकर वेस्ट यूपी तक हीटवेव चल रही है. बांदा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, जालौन, हरदोई समेत यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट है. वेस्ट यूपी में नोएडा, गाजियाबाद से लेकर बागपत तक तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है. आने वाले एक हफ्ते तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. 

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम देखें तो आसमान साफ रहने के साथ लू जैसे हालात की चेतावनी है. 15 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है. 20 से 22 मई तक भी ऐसे ही हीटवेव का अलर्ट है.  23 और 24 मई को मौसम में थोड़ी राहत रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें -  48 डिग्री के पार पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए हीट वेव से बचने के तरीके

मॉनसून अलर्ट 

दक्षिण पश्चिम मॉनसून की बात करें तो वो तेजी से दक्षिण पूर्वी अरब सागर , कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों के साथ अंडमान सागर के ज्यादातर हिस्सों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी के हिस्सों की ओर आगे बढ़ गया है. साथ ही उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू और भयंकर लू की संभावना है. अगले एक हफ्ते के दौरान उत्तर पूर्वी भारत, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Heatwave Alert, Weather Alert, Weather Update, Aaj Ka Mausam, Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com